Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 05 May 2022 07:22 PM (IST)

    दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जहां ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया

    Hero Image
    दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक

    दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक

    संवाद सहयोगी, चांदपुर: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जहां ससुरालियों ने विवाहिता का उत्पीड़न किया, वहीं पति ने भी उसे तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी सिरदा जैदी ने बताया कि उसका निकाह सात वर्ष पूर्व मोहल्ला शाहचंदन निवासी दिलदार अहमद पुत्र अहसान अहमद के साथ हुआ था। निकाह के बाद उसे दो बच्चे पैदा हुए। आरोप है कि निकाह के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वह काफी समय तक उनका उत्पीड़न झेलती रही। बाद में मायके पक्ष ने उसे छह लाख रुपये भी दे दिए। उसके बाद भी उसका उत्पीड़न करते रहे। वर्ष 2017 में दिलदार विदेश चला गया। उसके कुछ दिनों बाद ससुर, सास कफीला, देवर इसरार ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह दिल्ली चली गई। कुछ दिन पूर्व उसके पति ने भी उसे फोन करते हुए तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।