Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Flood in Ganga: पश्चिम यूपी में भी आई बाढ़, घरों में घुसा पानी तो लोगों ने छतो पर डाला डेरा

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 12:03 PM (IST)

    हीमपुर दीपा में गंगा नदी में आई बाढ़ से खादर क्षेत्र के गाँव जलमग्न हो गए हैं। सीकरी और सलेमपुर खादर के ग्रामीणों ने घरों में पानी भरने के कारण छत पर तम्बू लगा लिए हैं। पशुओं को भी परेशानी हो रही है। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और ग्रामीणों ने बचाव कार्य की मांग की। एनडीआरएफ की टीम लोगों को बचाने में जुटी है।

    Hero Image
    गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी घरों में घुसा,छतो पर डाला डेरा

    संवाद सूत्र, हीमपुर दीपा। गंगा नदी में आई बाढ का पानी खादर क्षेत्र के गांवों में घुस गया। घरों में पानी भर जाने से सीकरी व सलेमपुर खादर के ग्रामीणों ने छत पर तम्बू तान लिए है। बाढ के पानी के चलते पशुओं की परेशानी बढ गई है। गांव सीकरी में बाढ़ के पानी से हालत बहुत बदतर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यहां रहने वाले सिक्ख परिवारों के घरों में पानी भरने से जहा सामान बर्बाद हो गया है वही लोगों के सामने खाने पीने के सामान की दिक्कत आ रही है। जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

    पिछले तीन दिनों से बढे गंगा के जलस्तर के कारण खादर क्षेत्र के सलेमपुर खादर, ढोलनपुर आदि गावों में पानी भरा हुआ है। घरों में पानी भर जाने से लोगों ने छतों के ऊपर तम्बू तानकर रहने का ठिकाना बनाया है। जलस्तर लगातार बढने से ग्रामीणों को भारी दिक्कत उठानी पड रही है।

    गुरुवार को जिलाधिकारी के नाव में सवार होकर गांव में पहुंचने पर ग्रामीण गुरदेव सिंह, पंजाब सिंह, सुरेंद्र सिंह चीमा, लखविंदर सिंह प्रधान, मंजूरा सिंह, साहब सिंह आदि ने जिलाधिकारी के समक्ष बाढ़ से बचाव के लिए गंगा के निकट बंदा लगवाने, सीकरी में फंसे परिवारों को रेस्क्यू के जरिए स- कुशल निकलवाने की मांग की। बाढ़ में फंसे परिवारों ने ट्रैक्टर ट्राली व बैलगाडी में सामान भरकर सुरक्षित ठिकाने की तलाश शुरु कर दी है।

    सीकरी गांव में बाढ़ में फंसे हैं दर्जनों परिवार

    खादर क्षेत्र में स्थित ग्राम सीकरी में अधिकांश सिक्ख समुदाय के लोग अपने खेतों पर घर बनाकर रहते है। गंगा नदी में आई बाढ़ में सूबा सिंह, अशोक चौधरी, सिंदर सिंह, हरविंदर सिंह, बाज सिंह, निशांत सिंह सहित 85 परिवार बाढ़ के पानी में फंसकर रह गये है। पानी कई लोगों के मकानों की छत तक पहुंचने लगा है जिससे छत पर डेरा जमाये बैठे पीड़ितों की चिंता बढ गई है। एनडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर बाढ़ में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरु किया गया है।