विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बैलगाड़ी से खेतों की ओर जा रहे थे किसान कि सामने आ धमका बाघ... और फिर हुआ यह सब

By Jagran News Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 03 Nov 2025 03:26 PM (IST)

हाल ही में, कुछ किसान बैलगाड़ी से खेतों की ओर जा रहे थे कि अचानक एक बाघ उनके सामने आ ...और पढ़ें

गांव मोहम्मदपुर राजोरी के जंगल में बाघ दिखाई दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)

गांव मोहम्मदपुर राजोरी के जंगल में बाघ दिखाई दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. इमरतपुर बाद अब गांव मोहम्मदपुर राजोरी के जंगल में दिखाई दिया बाघ

  2. ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो शोर सुनकर बाघ नदी किनारे झाडी में छिप गया

  3. ग्रामीणों के अनुसार मौके पर बाघ के पंजों के निशान भी दिखाई दे रहे हैं

संवाद सूत्र, जागरण, भूतपुरी (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव इमरतपुर में बाघ दिखाई देने के बाद अब गांव मोहम्मदपुर राजोरी के जंगल में बाघ दिखाई दिया। नदी से घर के काम के लिए बैलगाड़ी से मिट्टी निकालने गए किसानों के सामने बाघ आ कर खड़ा हुआ। हालांकि शोर मचाने पर वह झाड़ियों में छिप गया, लेकिन ग्रामीणों में दहशत हो गई। वहीं, वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली है।
सोमवार की सुबह करीब 6 बजे गांव मोहम्मदपुर राजोरी निवासी तीन किसान मोहम्मद साजिद, शाहिद व अतुल कुमार गांव के ही निकट करीब 500 मीटर दूर स्थित पीली नदी से घर के काम के लिए मिट्टी लेने गए थे। जैसे ही वे नदी के समीप पहुंचे तो इसी दौरान नदी के पास बाघ दिखाई देने से उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

भयभीत किसान घर की भागे ओर गांव में आकर सूचना दी। मौके पर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का शोर सुनकर बाघ नदी किनारे झाड़ियों में छिप गया। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है वन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी ली है। ग्रामीणों के अनुसार मौके पर बाघ के पंजों के निशान भी दिखाई दिए हैं। पिछले तीन दिनों से रेहड़ क्षेत्र में बाघ दिखाई दे रहा है।