विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे में धुत ड्राईवर मेरठ से बिजनौर तक दौड़ाता रहा UP रोडवेज की बस, सहम गए 50 यात्री

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 28 Aug 2026 08:30 PM (IST)

Bijnor News: मेरठ के भैंसाली डिपो का एक बस चालक नशे में धुत होकर यात्रियों से भरी बस बिजनौर बैराज ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. मेरठ डिपो का चालक नशे में बस चला रहा था।

  2. बिजनौर बैराज पर पुलिस ने चालक को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गजब हाल देखिए, मेरठ के भैंसाली बस डिपो का चालक नशे में धुत्त होकर यात्रियों से भरी बस को बिजनौर ले आया। बिजनौर बैराज के पास पुलिस ने जांच की तो चालक से सही से बोला भी नहीं जा रहा था।

पुलिस ने बस चालक को पीछे बैठाया और एक सिपाही बस लेकर रोडवेज डिपो पर गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस को सीज कर दिया गया।

गुरुवार आधी रात पुलिस द्वारा गंगा बैराज पर चेकिंग की जा रही थी। मेरठ के भैंसाली रोडवेज डिपो की एक बस रात डेढ़ बजे बैराज के पास पहुंची। पुलिस ने देखा की बस का चालक नशे में धुत था। वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। जांच में सामने आया कि चालक ने खूब शराब का सेवन किया हुआ था।

शराब के नशे में यात्रियों से भरी बस को लेकर आए चालक की हालत देखकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। बाद में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यातायात प्रभारी रवि नैन ने चालक को पीछे की सीट पर बैठाया और पुलिसकर्मी अर्जुन से बस चलाने को कहा। पुलिसकर्मी अर्जुन बस को चलाकर बिजनाैर रोडवेज डिपो पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- ससुराल जाते समय सड़क पर हुई पति-पत्नी की तकरार, युवक ने अपनी बाइक में लगा दी आग; कपल के बच्चे सहमे

वहां यात्रियों को उतारकर बस को सीज कर दिया गया। यातायात प्रभारी रवि नैन ने बताया कि ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से भी चालक के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उसने अपने साथ ही बाकी यात्रियों की भी जान खतरे में डाली। चालक की रिपोर्ट तैयार करके एआरएम मेरठ को भेजी जाएगी। देर रात चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- NHAI की अनदेखी: हाईवे का अंडरपास बना तालाब, कीचड़ से होकर गुजर रहे लोग

यह भी पढ़ें- पानीपत-खटीमा हाईवे पर होगी जेब ढीली, डेहरी टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स वसूली की तारीख तय; पूरी लिस्ट