विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पानीपत-खटीमा हाईवे पर होगी जेब ढीली, डेहरी टोल प्लाजा पर वाहनों से टोल टैक्स वसूली की तारीख तय; पूरी लिस्ट

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 27 Aug 2026 04:05 PM (IST)

Panipat Khatima Highway: पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित डेहरी टोल प्लाजा पर टोल वसूली की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए सभी औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है।

पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित डेहरी टोल प्लाजा।

पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित डेहरी टोल प्लाजा।

HighLights

  1. एनएचएआई ने टोल वसूली की तैयारी शुरू की।

  2. कार के 30 रुपये, मासिक पास 1070 निर्धारित।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। पानीपत-खटीमा हाईवे पर स्थित गांव डेहरी पर टोल प्लाजा बनाया गया है। पिछले काफी समय से टोल पर वसूली की तैयारी की जा रही थी। लेकिन कार्य पूरा न हाेने के कारण टोल वसूली का कार्य शुरू नहीं हो सका था। अब एनएचएआई ने यहां टोल वसूली की तैयारी शुरू कर दी है।

जारी अधिसूचना के अनुसार शुक्रवार की सुबह आठ बजे से टोल की वसूली शुरू की जानी थी, लेकिन अभी कुछ कार्य अधूरे हैं। जिस कारण अब एक सितंबर से वाहनों से टोल की वसूली शुरू हो गई। कार सहित हल्के वाहनों से एकल यात्रा के रूप में 30 रुपये शुल्क लिया जाएगा, जबकि पूरे माह का शुल्क 1070 रुपये होगा।

ऐसे ही वित्त वर्ष 2026-27 के लिए टोल प्लाजा से 20 किमी की दूरी के भीतर पंजीकृत गैर वाणिज्यिक वाहनों के लिए मासिक पास के लिए 360 रुपये शुल्क निर्धाारित किया गया है। टोल के प्रबंधक सुशांत अचाज्र्या ने बताया कि पहले शुक्रवार की सुबह आठ बजे से टोल पर शुल्क वसूली की तैयारी थी, लेकिन कुछ जरूरी कार्य अभी पूर्ण नहीं हो सके हैं। जिस कारण अब विधिवत एक सितंबर से शुुल्क की वसूली शुरू की जाएगी। इसके लिए सभी औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है।

डेहरी टोल प्लाजा पानीपत-खटीमा हाईवे  - वाहन शुल्क दर सूची

(1 सितंबर से लागू)

वाहन का प्रकार एकल यात्रा शुल्क (₹) 24 घंटे में वापसी शुल्क (₹) एक माह का शुल्क (₹)
कार व हल्के वाहन 30 50 1,070
हल्के मालवाहक, मिनी बस 50 80 1,725
बस व ट्रक आदि 110 165 3,620
वाणिज्यिक वाहन (तीन धुरी) 120 180 3,945
भारी सन्निर्माण मशीनरी (चार से छह एक्सेल) 170 255 5,675
अधिक बड़े वाहन (सात धुरी से अधिक) 205 310 6,905