कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष चुने गए देशराज सिंह
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा बिजनौर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को विकास भवन के सभागार में हुआ। इसमें देशराज सिंह जिलाध्यक्ष एवं गोपाल सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए।

बिजनौर, जागरण टीम। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा बिजनौर का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव रविवार को विकास भवन के सभागार में हुआ। इसमें देशराज सिंह जिलाध्यक्ष एवं गोपाल सिंह गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुने गए। अधिवेशन में सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और एकता को बनाने का आह्वान किया।
अधिवेशन उपरांत चुनाव की कार्यवाही चुनाव अधिकारी प्रकाशवीर आर्य एवं सहायक चुनाव अधिकारी अशोक कुमार द्वारा संपन्न की गई। अध्यक्ष पद पर देशराज सिंह एवं शूरवीर सिंह दोनों प्रत्याशी रहे। जिनमें देशराज सिंह को बहुमत से विजयी घोषित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर गोपाल सिंह गौतम एवं बाबर जैदी दोनों प्रत्याशी रहे। इसमें गोपाल सिंह गौतम को विजयी हुए।
जिलामंत्री पद पर क्रांति कुमार शर्मा एवं आडिटर पद पर अनिल कुमार एक-एक प्रत्याशी रहे। दोनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। अर्जुन सिंह द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र वर्मा पूर्व जिलामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रहे। अधिवेशन की अध्यक्षता अर्जुन सिंह एवं संचालन देशराज सिंह ने किया। शिवध्यान सिंह, नौबहार सिंह, जयप्रकाश पाल, पंकज कटारिया, नीरज चौहान, सचिन पंवार, हरज्ञान सिंह, मनोज कुमार, कविराज सिंह, पीयूष कुमार, अरविद त्यागी, सुनील त्यागी, शूरवीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, गजराज सिंह, शिवकुमार, मेघराज सिंह, अशोक यादव, लालाराम यादव, करुणा चौहान, धीरज कुमार, हेमेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। जाम लगने से राहगीर रहे हलकान
नजीबाबाद नगर में डबल फाटक फ्लाईओवर, कृष्णा टाकीज चौराहा, आदर्शनगर पुलिस चौकी सहित कई स्थानों पर जाम लगने से राहगीर हलकान रहे। ई-रिक्शाओं का बेतरतीब संचालन जाम की मुख्य वजह रहा। राहगीरों को छोटी दूरी तय करने में काफी वक्त लगा।
रविवार को नगर के कृष्णा टाकीज चौराहे पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतर लग गई। मुख्य बाजार मार्ग, रेलवे स्टेशन मार्ग, मालगोदाम मार्ग व मोटाआम दिशा की ओर जाने वाला मार्ग पर वाहनों लंबी-लंबी कतर लग गई। डबल फाटक फ्लाईओवर के टी-प्वाइंट पर भारी वाहन के फंसे होने से फ्लाईओवर पर काफी दूरी तक जाम लग गया। वहीं आदर्शनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में जाम लगने से लोग परेशान रहे। हालांकि पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर राहगीरों को राहत पहुंचाई। लेकिन छोटी दूरी तय करने और नगर से बाहर निकलने में वाहनों को काफी वक्त लगा। नागरिकों मुकेश कुमार, सुरेश शर्मा, दिनेश कुमार, शुएब, फईम, मुस्तकीम आदि का कहना है कि नगर में ई-रिक्शाओं के बेतरतीब संचालन जाम लगने की मुख्य वजह है। प्रशासन ई-रिक्शाओं का संचालन तय रूट से कराने प्रयास करें, तो जाम से निपटा जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।