विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी के अपहर्ता पर 50 हजार का इनाम

By JagranEdited By:
Published: Sun, 02 Sep 2018 10:08 PM (IST)

कोतवाली देहात (बिजनौर) : दिल्ली से युवती को भगाकर लाने वाले करौंदा चौधर के एक युवक की गि

किशोरी के अपहर्ता पर 50 हजार का इनाम
किशोरी के अपहर्ता पर 50 हजार का इनाम

कोतवाली देहात (बिजनौर) : दिल्ली से युवती को भगाकर लाने वाले करौंदा चौधर के एक युवक की गिरफ्तारी पर 50 हजार इनाम का एलान किया है। दिल्ली पुलिस ने थाना कोतवाली देहात पुलिस के साथ मिलकर गांव में दबिश दी और आरोपित के परिजनों को साथ ले गई है। कस्बे में इनाम के बारे में रिक्शा से एलान कराया गया।

दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र से कुछ दिन पूर्व गांव करौंदा चौधर निवासी सद्दाम पुत्र इमामुद्दीन दूसरे समुदाय की एक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा कर ले लाया था। लड़की के पिता ने दिल्ली के थाना सुल्तानपुरी में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार शाम दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर महेंद्र ¨सह, एसआइ राजेंद्र ¨सह फोर्स के साथ थाना कोतवाली देहात पहुंचे और कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ¨सह को फोर्स के साथ लेकर गांव करौंदा चौधर में सद्दाम के घर पर लड़की की बरामदगी के लिए दबिश दी। आरोपित व किशोरी के गांव में न होने उसके परिजनों को अपने साथ ले गए। दिल्ली पुलिस ने आरोपित सद्दाम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी व सूचना होने की जानकारी देने की कस्बा कोतवाली देहात में लगने वाली रविवार की साप्ताहिक पैठ के अलावा क्षेत्र के कई गांव में लाउडस्पीकर से एलान कराया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।