Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    8 फीट लंबा, तीन साल का भारी भरकम मगरमच्छ सड़क पर देख उड़े लोगों के होश; गंगा में वन विभाग की टीम ने छोड़ा

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 11:20 AM (IST)

    बिजनौर के वानव सैफपुर खादर गांव के पास एक आठ फीट लंबा मगरमच्छ सड़क पर घूमता हुआ पाया गया जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मगरमच्छ को पकड़ा और उसे गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम ने बताया कि पकड़ा गया मगरमच्छ इंडियन मार्श प्रजाति का था और लगभग तीन वर्ष का था।

    Hero Image
    गांव के पास सड़क पर दिखा आठ फुट लंबा मगरमच्छ। जागरण

    संवाद सूत्र, मंडावर जागरण, बिजनौर। शनिवार−रविवार रात एक मगरमच्छ वानव सैफपुर खादर के पास सड़क पर नजर आया। मगरमच्छ को गांव के पास देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। वन विभाग की टीम रात में ही गांव पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ा। मगरमच्छ को गंगा में छोड़ा गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार की रात लगभग दो बजे एक मगरमच्छ गांव सैफपुर खादर के पास मंडावर बालावाली मुख्य मार्ग पर आ गया। वहां से गुजर रहे किसी ग्रामीण की नजर सडक पर बैठे मगरमच्छ पर पड़ गई। मगरमच्छ लगभग आठ फीट लंबा था।

    वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर गंगा में छोड़ा

    मगरमच्छ के गांव के पास होने की सूचना पर कुछ ग्रामीण मौके पर आ गए। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। वन विभाग की टीम कुछ ही देर में गांव पहुंच गई और मगरमच्छ को पकड़कर रस्से से बांध दिया। मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया गया। कुछ दिन पहले गांव नांगल सोती में भी एक मगरमच्छ नाली के रास्ते एक व्यक्ति के घर मे घुस गया था।

    वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार गंगा के किनारे के गांवों के पास के तालाब में मगरमच्छ रहते हैं। अक्सर ये आबादी के पास तक आ जाते हैं लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

    गांव सैफपुर खादर के पास पकड़े गए मगरमच्छ को गंगा में छोड़ दिया गया है। वह लगभग तीन वर्ष का था और इंडियन मार्श प्रजाति का था। गांव वालों को वन्यजीवों की सूचना विभागीय कर्मचारियों को देने के लिए कहा गया है। महेशचंद्र गौतम, क्षेत्रीय वनाधिकारी