Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनीति ने किया कांस्य पदक पर कब्जा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 14 May 2022 07:09 PM (IST)

    सुनीति चौधरी ने किया कांस्य पदक पर कब्जा

    Hero Image
    सुनीति ने किया कांस्य पदक पर कब्जा

    सुनीति ने किया कांस्य पदक पर कब्जा

    बिजनौर, टीम जागरण। नोएडा के फिजिकल एजुकेशन कालेज में 13 से 15 मई गे बीच चल रहे उप्र राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के 66 किलोग्राम भार वर्म में बालिका पहलवान सुनीति ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।

    फिजिकल एजुकेशन कालेज नोएडा में चल रही उप्र राज्य स्तरीय बालक-बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन शुक्रवार को बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता के 66 किलोग्राम भार वर्ग में डीएवी इंटर कालेज की कुश्ती एकेडमी की पहलवान सुनीति चौधरी पुत्री ज्ञानेंद्र सिंह ग्राम सतवाई ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। शनिवार को एकेडमी पहुंचने पर सुनीति का स्वागत किया गया। एकेडमी के संरक्षक सुबोध चंद्र शर्मा, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने सुनीति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत करने वालों में एकेडमी कोच एवं संचालक धर्मदेव सिंह भाटी, राजेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, राजन सिंह एवं अंकित कुमार शामिल रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    comedy show banner
    comedy show banner