जनगणना हुई आसान: QR कोड स्कैन करते ही खुलेगा पोर्टल, खुद दर्ज करें अपने परिवार का विवरण; DM बिजनौर की पहल
जनगणना-2027 के लिए विशेष QR कोड जारी किया गया है। लोग अपने मोबाइल से स्वगणना पोर्टल पर विवरण दर्ज कर सकते हैं। यह कवायद जिला बिजनौर प्रशासन ने की है, लेकिन इसका अन्य जिलों के लोग भी उपयोग कर सकते हैं।

यहां दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर सीधे स्वगणना से संबंधित पोर्टल पर पहुंच सकते हैं।
HighLights
बिजनौर जिला प्रशासन ने जनगणना-2027 के लिए विशेष QR कोड जारी किया।
नागरिक मोबाइल से स्कैन कर आसानी से स्वगणना पोर्टल पर विवरण दर्ज करें।
इस पहल का बिजनौर जिले के बाहर के लोग भी लाभ उठा सकते हैं।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना 16 से 30 नवंबर तक की जा सकती है। डीएम जोगिंदर सिंह की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत संचालित स्वगणना की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विशेष क्यूआर कोड तैयार कराया है।
इसके माध्यम से आमजन अपने मोबाइल फोन से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे स्वगणना से संबंधित निर्धारित पोर्टल पर पहुंच सकते हैं और स्वयं व अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण आसानी से दर्ज कर सकते हैं। इसका बिजनौर के अलावा अन्य जिलों के लोग भी उपयोग कर अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं।
डीएम जोगिंदर सिंह ने बताया कि जनगणना के इस महत्वपूर्ण कार्य में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए निर्धारित पोर्टल के माध्यम से स्वयं एवं अपने परिवार की स्वगणना अवश्य पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड की सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य स्वगणना की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम एवं सुलभ बनाना है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक बिना किसी परेशानी के अपना विवरण स्वयं दर्ज कर सकें।
उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े सरकार को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं। इसके माध्यम से जनसंख्या से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होती हैं, जो भविष्य की विकास योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों के बेहतर नियोजन में सहायक होती हैं।
यह भी पढ़ें- मेरठ-हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए बिजनौर में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू, पहली बार हुए तीन बैनामे
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना का कार्य 16 से 30 नवंबर तक संचालित किया जा रहा है। इसके उपरांत एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में DM ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 तहसीलों के SDM सहित 6 अधिकारियों का तबादला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।