विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में DM ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 तहसीलों के SDM सहित 6 अधिकारियों का तबादला

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 18 Nov 2026 06:20 AM (GMT+05:30)

नवागत डीएम जोगिंदर सिंह ने बिजनौर में चार तहसीलों के एसडीएम सहित छह अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने के आदेश।

  2. प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह निर्णय।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। नवागत डीएम जोगिंदर सिंह ने जनपद चार तहसीलों के एसडीएम सहित छह अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। अब नजीबाबाद एसडीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह चांदपुर तहसील तहसील के एसडीएम होंगे। ऐसे ही चांदपुर तहसील के एसडीएम प्रशांत वर्मा नजीबाबाद तहसील के एसडीएम होंगे।

प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए डीएम जोगिंदर सिंह ने छह अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। आदेशानुसार डिप्टी कलेक्टर बिजनौर प्रिन्स कुमार को एसडीएम धामपुर का एसडीएम बनाया गया है। जबकि विवेक कुमार सिंह को एसडीएम नगीना से डिप्टी कलेक्टर बिजनौर के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

ऐसे ही प्रशांत वर्मा को एसडीएम चांदपुर से एसडीएम नजीबाबाद बनाया गया और शैलेन्द्र कुमार सिंह को एसडीएम नजीबाबाद के पद से एसडीएम चांदपुर भेजा गया है। एसडीएम (न्यायिक) धामपुर जितेन्द्र सिंह वीरवाल को एसडीएम नगीना और नितिन कुमार को एसडीएम धामपुर से डिप्टी कलेक्टर बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- सेंक्चुरी की भूमि पर पिलर गड़वाने के मामले में समाजवादी पार्टी के विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिले के सात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

बिजनौर: शासन ने जिले में तैनात सात खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले हैं। सूर्यकांत गिरि को गाजियाबाद, गजेंद्र सिंह को संभल, प्रेम सिंह राणा को अमरोहा, प्रभात कुमार को मुरादाबाद, इंद्रजीत सिंह को मुरादाबाद, अमरेश कुमारी को मुजफ्फरनगर और राजमोहन को अमरोहा स्थानानतरित किया है। ये तीन वर्ष से अधिक समय से जिले में तैनात थे।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बीडीओ व खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानानतरण किए गए हैं। उनके स्थान पर सहारनपुर से विजेद्र कुमार, मुरादाबाद से राजेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, विकास कुमार, संभल से अरुण कुमार, रामपुर से अशोक कुमार, अमरोहा से सोनू कुमार को जिले में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- बिजनौर की चीनी मिलों को 0118 और जलपरी गन्ने से सहारा, कभी बंपर वाली प्रजाति 0238 की रिकवरी घटी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।