बिजनौर की चीनी मिलों को 0118 और जलपरी गन्ने से सहारा, कभी बंपर वाली प्रजाति 0238 की रिकवरी घटी
बिजनौर की चीनी मिलों में गन्ने की रिकवरी पिछले वर्ष की तुलना में कम आ रही है, खासकर 0238 प्रजाति ...और पढ़ें

HighLights
0238 प्रजाति से चीनी रिकवरी में भारी गिरावट दर्ज।
0118 और 98014 (जलपरी) प्रजातियां दे रही बेहतर रिकवरी।
किसानों को नई, अर्ली गन्ना प्रजाति बोने की सलाह।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। चीनी मिलों को रिकवरी पिछले वर्ष की तुलना में अब तक कम मिल रही है। कभी बंपर पैदावार और चीनी की रिकवरी देने वाली 0238 प्रजाति धराशायी होती जा रही है। इससे चीनी की रिकवरी भी साढ़े आठ प्रतिशत ही मिल रही है। गन्ना प्रजाति 0118 और 98014 से रिकवरी थोड़ी बेहतर आ रही है। 98014 किसान आमतौर पर जलपरी के नाम से जानते हैं।
जिले में सभी चीनी मिलों में लगभग पूरी क्षमता से गन्ना पेराइ शुरू हो चुकी है। किसान खेतों में मिलों में गन्ना लेकर आ रहे हैं। बरकातपुर मिल ने सबसे पहले एक नवंबर में गन्ना पेराई शुरू की थी। तब गन्ने से बनने वाले चीनी की रिकवरी 7.7 प्रतिशत ही आ रही थी। यानी एक क्विंटल गन्ने की पेराई से सात किलोग्राम और 700 ग्राम चीनी बन रही थी।
अब जाकर रिकवरी में सुधार हुआ है। चीनी की रिकवरी नौ प्रतिशत तक आ पहुंची है। बरकातपुर चीनी मिल ने प्रमुख तीन प्रजातियों से बनने वाली चीनी की जांच मिल स्थित लैब में कराई है। अलग अलग गन्ना क्रय केंद्र से 0238, 0118 और 98014 लेकर जांच की गई।
0238 प्रजाति से चीनी की रिकवरी कहीं आठ प्रतिशत से कम तो कहीं पर साढ़े आठ प्रतिशत तक आ रही है। वहीं 0118 और 98014 से मिलने वाली रिकवरी साढ़े नौ प्रतिशत तक भी आ रही है। 98014 प्रजाति को जल प्लावित क्षेत्रों में भी किसान बो सकते हैं। यह खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने पर भी अच्छी पैदावार और रिकवरी देती है।
0118 का रकबा सबसे अधिक
0118 का रकबा जिले में 33 प्रतिशत से अधिक और 98014 का दस प्रतिशत से अधिक है। 0238 रेडराट बीमारी का शिकार हो चुकी है। अब इसका रकबा छह प्रतिशत तक ही है। किसानों को इसके बजाए दूसरी प्रजाति बोने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है।
0118 और 98014 की रिकवरी फिलहाल सबसे बेहतर है। किसानों को अर्ली प्रजाति का गन्ना बोने को ही कहा जा रहा है। ट्रेंच विधि से गन्ने की पैदावार बढ़ती है। किसानों को नई प्रजाति का बीज भी दिया जा रहा है।
-नरपत सिंह, संयुक्त अध्यक्ष, बरकातपुर चीनी मिल
यह भी पढ़ें- UP के गन्ना किसानों की परेशानी खत्म, केन हार्वेस्टर मशीनों से घंटेभर में होगी एक एकड़ की कटाई और लोडिंग
यह भी पढ़ें- सीतापुर की महमूदाबाद और कमलापुर चीनी मिल खुलने में देरी, 35 हजार किसान गन्ने को सस्ते में बेचने को मजबूर
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।