Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे दोनों उपमुख्यमंत्री

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 02:51 PM (IST)

    भाजपा के उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बिजनौर के गंगा बैराज घाट पर किया जाएगा। माता के निधन पर भाजपा के शीर्ष नेताओं और पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की संभावना है।

    Hero Image
    भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता का निधन।

    जागरण संवाददाता, बिजनौर। भाजपा के उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह की माता का शनिवार रात उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी माता के निधन पर तमाम नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने दुखद जताया है। गांव में रात से नेताओं का आने का सिलसिला जारी है। दोनों उपमुख्यमंत्री उनकी माता के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने गंगा बैराज पर आ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा के उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता भाग्यवती देवी का शनिवार रात आठ बजे नगीना क्षेत्र के गांव हुरनंगला में उनके पैत्रिक आवास पर निधन हो गया। वे 95 वर्ष की थीं। 

    उनके शव को बिजनौर के गंगा बैराज घाट पर रविवार सुबह दस बजे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। संगठन मंत्री की माता के निधन की खबर पर भाजपा के शीर्ष नेता और पदाधिकारी गांव पहुंच गए हैं। 

    भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, पूर्व परिवहन मंत्री व एमएलसी अशोक कटारिया, भाजपा विधायक तमाम नेता और पुलिस अधिकारी गांव पहुंच गए हैं। परिवार को सांत्वना दी। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 

    संभावना है कि उपमुख्यमंत्री ब्रिजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी अंतिम संस्कार में गंगा बैराज पर शामिल होंगे। शीर्ष नेताओं ने संगठन मंत्री की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाग्यवती देवी के चार बेटे खजान सैनी, आनंदपाल सैनी, धर्मपाल सैनी और यशपाल सैनी और दो बेटी कमलेश व राधा हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner