विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जब ज‍िम्‍मेदार सो गए तो ग्रामीणों ने खुद ही तटबंध बनाने का उठाया बीड़ा, श्रमदान से मिट्टी के बोरे लगाने का काम शुरू

By Sachin Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 21 Sep 2026 06:30 AM (IST)

Bijnor News: बिजनौर के रायपुर खादर में ग्रामीणों ने गंगा के कटाव और बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए श्रमदान से अस्थायी तटबंध बनाना शुरू किया है।

बि‍जनौर में तटबंध बनाने में जुटे ग्रामीण।

बि‍जनौर में तटबंध बनाने में जुटे ग्रामीण। 

HighLights

  1. ग्रामीणों ने बिजनौर में गंगा के कटाव को रोकने का बीड़ा उठाया।

  2. श्रमदान से मिट्टी के बोरे लगाकर अस्थायी तटबंध बना रहे।

संवाद सूत्र, जलीलपुर (ब‍िजनौर)। लगातार उठ रही तटबंध की मांग के बीच अब ग्रामीण खुद ही आगे आ गए हैं और अस्थाई तटबंध बनाने का बीड़ा उठा लिया है। गांव रायपुर खादर में गंगा की धारा से हुए कटान और बहते पानी को ग्रामीणों ने श्रमदान से मिट्टी के बोरे लगाकर छोटे अस्थाई तटबंध का निर्माण शुरू किया है।

खादर क्षेत्र में गंगा से पानी निकलकर छोइया नदी में आ जाता है। जिससे गंगा का पानी गांव रायपुर खादर में सीकरी की ओर बढ़ जाता है। जिससे गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीणों ने गंगा की ओर से गांव की तरफ आने वाले पानी को रोकने के लिए मिट्टी से भरे बोराें की मदद से अस्थायी तटबंध बनाने की शुरुआत की है।

जलालपुर खादर से शेर सिंह ठेकेदार और रायपुर खादर से प्रमोद कुमार भी इस कार्य में मौजूद रहे। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में बाढ़ से बचाव के लिए सर्वे कराया जा चुका है, लेकिन शासन की ओर से अभी तक स्थायी बांध के निर्माण के लिए कोई बजट या आदेश जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- बिजनौरवासियों को राहत: 52 दिन बाद चांदपुर से हस्तिनापुर-मेरठ मार्ग के लिए रोडवेज बस सेवा बहाल

उन्होंने शासन व प्रशासन से जल्द से जल्द बांध निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कर आदेश जारी करने की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र स्थाई बांध नहीं बनाया गया तो किसानों और ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए काफी दूर जाना पड़ेगा। इसलिए अब उन्होंने खुद ही अस्थाई तटबंध बनाने का बीड़ा उठाया है। रविवार को ग्रामीण खुद ही जी जान से कार्य में लगे रहे। ताकि उन्हें पानी से परेशानी न झेलनी पड़े।

यह भी पढ़ें- उत्तर रेलवे: 26 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनें होंगी कैंसि‍ल, कई के रूट और समय में बदलाव; यह है पूरी डि‍टेल

यह भी पढ़ें- बिजनौर: गंगा बैराज पर फिर लौटी डाल्फिन, उथली धारा होने पर चली गई थी दूर