उत्तर रेलवे: 26 से 29 सितंबर तक कई ट्रेनें होंगी कैंसिल, कई के रूट और समय में बदलाव; यह है पूरी डिटेल
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल में 26 से 29 सितंबर तक रायसी स्टेशन पर अप लूप लाइन के काम के कारण ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
रायसी स्टेशन पर अप लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य से ट्रेनें प्रभावित।
यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह।
संवाद सहयोगी, नजीबाबाद (बिजनौर)। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन पर सेक्शन में अप लूप लाइन के कमीशनिंग कार्य के चलते 26 से 29 सितंबर तक विभिन्न चरणों में ट्रैफिक एवं पावर ब्लाक लिए जाएंगे। इसके चलते कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
इस दौरान ट्रेन संख्या 14618 के लक्सर, नजीबाबाद और स्पोहारा तथा 12318 के नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होंगे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और संरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को निरस्त करने, कुछ को निर्धारित समय से विलंब से चलाने तथा कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव ने बताया कि निर्धारित अवधि में यात्रा करने से पहले सभी यात्री अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति, रद्दीकरण, पुनर्निर्धारण और परिवर्तित मार्ग की जानकारी कर लें।
ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
गाड़ी संख्या 54463 चंडीगढ़-ऋषिकेश 26 से 29 सितंबर तक तथा 54464 ऋषिकेश-चंडीगढ़ 25 से 28 सितंबर तक निरस्त रहेगी। इसी तरह 14229 प्रयागराज संगम-यमुनानगर 27 सितंबर और 14230 यमुनानगर-प्रयागराज संगम 28 सितंबर को निरस्त रहेगी।
कई ट्रेनें होंगी पुनर्निर्धारित
15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस 25 और 26 सितंबर को दरभंगा से 120 मिनट विलंब से चलेगी। 54464 ऋषिकेश-चंडीगढ़ 29 सितंबर को ऋषिकेश से 120 मिनट, 22546 देहरादून-लखनऊ 29 सितंबर को 60 मिनट, 14114 देहरादून-सूबेदारगंज 29 सितंबर को 60 मिनट, 13037 हावड़ा-देहरादून 28 सितंबर को 120 मिनट, 14603 नरपतगंज-अमृतसर 25 सितंबर को 120 मिनट तथा 22317 सियालदह-जम्मूतवी 28 सितंबर को 120 मिनट विलंब से संचालित होगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
22355 पटना-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 सितंबर को मुरादाबाद-नजीबाबाद-सहारनपुर के स्थान पर मुरादाबाद-हापुड़-मेरठ-सहारनपुर होकर चलेगी। इस दौरान रुड़की में ठहराव नहीं होगा।
ट्रेन संख्या 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट तथा 12318 अमृतसर-कोलकाता एक्सप्रेस 29 सितंबर को सहारनपुर-मेरठ-हापुड़-मुरादाबाद होकर संचालित होंगी।
14618 के लक्सर, नजीबाबाद और स्पोहारा तथा 12318 के नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।13037 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 26 व 27 सितंबर तथा 13035 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस 25 सितंबर को मुरादाबाद-हापुड़-मेरठ-रुड़की होकर देहरादून जाएगी।
