'मलेशिया' के लोगों ने मृत्यु भोज की प्रथा पर लगाया प्रतिबंध, पंचायत में सर्वसम्मति से लिया निर्णय
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गांव पहाड़पुर कला उर्फ मलेशिया गांव में एक पंचायत ने मृत्यु भोज और अंतिम ...और पढ़ें

ग्राम पहाडपुर कला उर्फ मलेशिया में आयोजित पंचायत में मौजूद लोग।
HighLights
बिजनौर के गांव पहाडपुर कला उर्फ मलेशिया में आयोजित हुई पंचायत।
अंतिम संस्कार के दिन गंगाघाट पर दिए जाने वाले भोज पर भी प्रतिबंध।
संवाद सूत्र, शिवाला कला (बिजनौर। ग्राम पहाडपुर कला उर्फ मलेशिया में आयोजित पंचायत में मृत्यु भोज की प्रथा को बंद करने का निर्णय लिया गया। पंचायत में अंतिम संस्कार के दिन गंगाघाट पर दिये जाने वाले भोज पर भी प्रतिबंध लगाने की बात कही गई ।
सोमवार को गांव के प्राथमिक विद्यालय में ओंकार सिंह की अध्यक्षता तथा यशपाल चौधरी के संचालन में ग्रामीणों की पंचायत बुलाई गई। पंचायत में तेरहवी के समय होने वाले मृत्यु भोज के साथ ही मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान गंगाघाट पर दी जाने वाली दाबत पर रोक लगाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि परिवार के सदस्य की मृत्यु होने से स्वजन पूरी तरह से गम में डूबे रहते है। ऐसे समय में भोज का आयोजन पूरी तरह से गलत है। पंचायत में सर्व सम्मति से गांव में होने वाले मृत्यु भोज तथा गंगा पर अंतिम संस्कार वाले दिन दिये जाने वाले भोजन को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया।
पंचायत में यशवीर चौधरी, सत्यपाल सिंह, तेजपाल सिंह सैनी, विकास सिंह, धीरेंद्र सिंह, सूरज सिंह, राजेंद्र सिंह व रवि कुमार सहित बडी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- साढ़े तीन लाख रुपये न देने पर दूसरी शादी में पहुंच गई पहली पत्नी, खूब हुआ हंगामा; बिन दुल्हन लौटी बरात
यह भी पढ़ें- साथ रहने की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, पहले चुनरी से गला घोटा और फिर चाकू से रेत दिया
विद्यार्थियों और शिक्षकों ने यज्ञ में दी आहुति
बिजनौर: भगवंत आयुर्वेदिक कालेज में बीएएमएस में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का शिष्योपनयन संस्कार हुआ। इस अवसर पर आयोजित यज्ञ में सभी ने आहुति प्रदान की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों का वैदिक मंत्रोच्चार एवं शंखनाद के साथ स्वागत किया गया। संस्थान प्रबंधन, शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने यज्ञ में हिस्सा लिया।
संस्थान निदेशक डा.कुलभूषण गुप्ता सफलता के लिए अनुशासन, समर्पण, निरंतर परिश्रम एवं सकारात्मक सोच को आवश्यक बताया। विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्ध रहने तथा एक अच्छे चिकित्सक के साथ-साथ एक संवेदनशील एवं सेवाभावी इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा.संजय गुप्ता ने आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा का महत्व बताया।
विद्यार्थियों को 15 दिन तक शैक्षणिक, सांस्कृतिक व व्यक्तित्व विकास से जुड़ी गतिविधियों के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर उपनिदेशक डा.पुष्पनिल वर्मा, सीए दुष्यंत कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार डा.आदित्य शर्मा, अभय कुमार वैश्य, डा.नेहा, डा.आकांक्षा आदि उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।