विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साढ़े तीन लाख रुपये न देने पर दूसरी शादी में पहुंच गई पहली पत्नी, खूब हुआ हंगामा; बिन दुल्हन लौटी बरात

Published: Thu, 12 Nov 2026 12:36 PM (IST)

बिजनौर में एक शादी समारोह में पहली पत्नी ने दूल्हे को अपना पति बताते हुए हंगामा किया, आरोप लगाया कि ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. पहली पत्नी ने दूल्हे को अपना पति बताया, शादी में हंगामा।

  2. समझौते के तहत साढ़े तीन लाख रुपये का चेक दिया गया।

  3. दुल्हन ने निकाह से इनकार किया, बारात बिना दुल्हन लौटी।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। क्षेत्र के एक गांव में निकाह के लिए पहुंची बरात में एक महिला ने दूल्हे को अपना पति बताते हंगामा कर दिया। पता चला कि पहली पत्नी से युवक का पहले ही समझौता हो चुका था, जिसके तहत उसे साढ़े तीन लाख रुपये देने तय हुए थे।

आरोप है कि रकम दिए बिना ही युवक दूसरी शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंच गया। बाद में पहली पत्नी को चेक देने के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। इस घटनाक्रम से आहत दुल्हन बनी युवती ने निकाह करने से इनकार कर दिया। मंगलवार देर रात बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई।

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का निकाह जिंदरपुर निवासी वसीम से तय हुआ था। मंगलवार की शाम वसीम बरात लेकर पहुंचा था। घराती और बराती शादी की खुशियों में शामिल थे। इसी दौरान एक महिला बरात स्थल पर पहुंच गई और उसने वसीम को अपना पति बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

महिला का दावा- चार साल पहले हुआ था निकाह

महिला का दावा था कि उसका वसीम के साथ चार साल पहले निकाह हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया था। इस मामले में समझौता हुआ और वसीम को अपनी पहली पत्नी को साढ़े तीन लाख रुपये देने थे। महिला का आरोप है कि तय रकम दिए बिना ही वह दूसरी शादी करने जा रहा है।

उधर, हंगामा होने से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। वहां पहली पत्नी को वसीम के बीच हुए समझौते के तहत तय रकम का चेक दिया गया।

इसके बाद दोनों के बीच फैसला हो गया। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से दुल्हन पक्ष नाराज हो गया। दुल्हन बनी युवती ने निकाह करने से इन्कार कर दिया। मंगलवार देर रात बरात बिना दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई। कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।

यह भी पढ़ें- वेडिंग फोटोशूट को बनाना है खास? होने वाली दुल्हन के हाथों पर खूब जचेंगे ये Latest Wedding Mehndi Designs

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।