साथ रहने की जिद पर अड़ी थी प्रेमिका, पहले चुनरी से गला घोटा और फिर चाकू से रेत दिया
बिजनौर में एक तलाकशुदा महिला की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी ने डेढ़ महीने पहले की थी, क्योंकि वह साथ रहने ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
तलाकशुदा प्रेमिका की हत्या शादीशुदा प्रेमी ने की।
साथ रहने के दबाव और धमकी से तंग आकर मारा।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। तलाकशुदा महिला की हत्या उसके शादीशुदा प्रेमी ने डेढ़ महीने पहले की थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कंकाल, मृतका की चुनरी, कपड़े और अन्य सामान बरामद किया है। महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद कर रही थी। इस पर आरोपित ने उसकी हत्या की योजना बना ली। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।
चांदपुर के गांव कुतुबपुर गांवड़ी निवासी 28 वर्षीय राखी पुत्री मदन कश्यप पास में ही स्थित कुल्हड़ बनाने की फैक्ट्री में काम करती थी। 28 सितंबर को वह लापता हो गई थी। आठ नवंबर को राखी की मां रेखा की तहरीर पर चांदपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में मंगलवार को एएसपी देहात गौतम राय ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस ने हीमपुर दीपा के गांव गंधौर निवासी विकास को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपित की निशानदेही पर बबनपुरा नहर की पटरी के पास से राखी की अस्थियां, कपड़े, एक पायल, देशी शराब का पाउच और खाली स्प्राइट की बोतल बरामद की है। आरोपित विकास ने बताया कि वह शादीशुदा है और एक बेटी है। वह डेढ़ साल से पत्नी और बेटी के साथ राखी के गांव कुतुबपुर गांवडी में किराए पर रहा है। इस दौरान पति को तलाक देकर पिता के घर रह रही राखी से उसके शारीरिक संबंध बन गए। कुछ दिन बाद वह अब अपने गांव गंधौर में रहने लगा था।
अब राखी खुद को गर्भवती बताकर साथ रखने या शादी करने का दबाव बनाने लगी। दो महीने पहले उसने घर आकर उसकी पत्नी के सामने हंगामा किया। सभी को केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी। 28 सितंबर को राखी ने फोन कर विकास से मिलने के जिद की। इस दरम्यान विकास ने उसकी हत्या की योजना बना ली। योजना के मुताबिक उसे जलीलपुर ब्लाक पर बुला लिया।
ब्लाक पर ही विकास ने राखी का मोबाइल फोन बंद करा दिया। विकास ने खाने के लिए समोसा, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और शराब लिया। दोनों स्टैंड ने बस स्टैंड तक ई-रिक्शा लिया। स्टैंड से आटो से चांदपुर-जलीलपुर रोड पर बबनपुरा नहर की पटरी पर उतर गए। वहां पर दोनों ने समोसे खाए और कोल्ड ड्रिंक पी। साथ में दोनों ने शराब भी पी ली। इसके बाद राखी की चुनरी से विकास ने उसका गला घोट दिया और चाकू से उसका गला रेत दिया। वहां झाड़ियों में शव को फेंक कर फरार हो गया। सीओ चांदपुर देश दीपक ने बताया कि गुमशुदगी को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।