विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

किसान के बेटे उज्ज्वल ने मर्सिडीज-अमेजन के बाद अब सिटिजन ग्रुप में संभाला बड़ा पद, जर्मनी में पाई है शिक्षा

By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 01 Oct 2026 06:15 AM (IST)

Bijnor News: बिजनौर के मानपुर गांव निवासी किसान अमरीश कुमार देशवाल के बेटे उज्ज्वल देशवाल ने जर्मनी की टेक्निकल यूनिवर्सिटी ...और पढ़ें

उज्ज्‍वल देशवाल

उज्ज्‍वल देशवाल

HighLights

  1. बिजनौर के उज्जवल देशवाल ने जर्मनी से उच्च शिक्षा प्राप्त की।

  2. ग्रामीण परिवेश से निकलकर मर्सिडीज और अमेजन में किया काम।

संवाद सहयोगी, नजीबाबाद (बिजनौर)। ग्रामीण परिवेश में पले-बढ़े युवाओं के लिए संसाधनों का अभाव अक्‍सर बड़ी चुनौती बन जाता है, लेकिन दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर सपनों को साकार किया जा सकता है।

ग्राम मानपुर निवासी किसान अमरीश कुमार देशवाल के बेटे उज्ज्‍वल देशवाल ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

साधारण किसान परिवार में जन्मे उज्‍ज्‍वल देशवाल ने स्‍थानीय श्रेया पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा पास की। इसके बाद वे आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए हैदराबाद चले गए। उज्‍ज्‍वल ने बचपन से ही पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने परिवार एवं गांव का नाम रोशन करने का सपना देखा।

सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया और निरंतर मेहनत करते रहे। उनकी प्रतिभा और लगन का परिणाम रहा कि उन्हें जर्मनी की प्रतिष्ठित टेक्निकल यूनिवर्सिटी आफ म्यूनिख (TMU) में शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला।

यह भी पढ़ें- गन्ने में कैसे बनती है मिठास? UP के कई जिलों में लगातार बरसात से फिलहाल गन्ने में 'चीनी कम'

टीयूएम से शिक्षा प्राप्त करना उज्जवल के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कारपोरेट जगत में कदम रखा। जर्मनी में मर्सिडीज तथा अमेजन जैसी प्रतिष्ठित वैश्विक कंपनियों के साथ काम किया। यहां उन्होंने अपने तकनीकी कौशल और कार्यक्षमता का परिचय देते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव हासिल किया।

यह भी पढ़ें- UP Trade Show में मेहमान लेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में परोसी गई ब‍िजनौर की हर्बल चाय की चुस्‍की और कढ़ी-चावल का स्‍वाद 

वर्तमान में उज्जवल अपने करियर में एक और महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर बढ़े हैं। वह सिटिजन ग्रुप से जुड़ने जा रहे हैं, जहां वह कंपनी के हेल्थकेयर कारोबार में बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। नई भूमिका के लिए उन्हें एक करोड़ रुपये वार्षिक पैकेज मिलेगा। उज्ज्‍वल की इस उपलब्धि से उनके परिवार, रिश्तेदार और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें- बाढ़ से जूझ रहे ग्रामीणों ने ब‍िना सरकारी मदद के 3 दिन में तैयार किया तटबंध, निजाम को दिखाया आईना

उमर मिस्टर फ्रेशर और रश्मि मिस फ्रेशर चुने गए 

बिजनौर: कुंवर सत्यवीरा महाविद्यालय में फ्रेशर पार्टी तरंग 2026 का धूमधाम से आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांध दिया। बीएससी के उमर को मिस्टर फ्रेशर तथा बीए की रश्मि को मिस फ्रेशर चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एएसपी सिटी डा.कृष्णगोपाल सिंह, रेडियो संदेश बिजनौर सचिव स्वाति वीरा, वीरा चैरीटेबल सोसाइटी सदस्य प्रवीण गुप्ता, संजीव राजपूत, कैप्टन बिशनलाल, प्राचार्य डा.महेंद्र सिंह कौरव व निदेशक डा.अमित कुमार बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वाति वीरा ने विद्यार्थियों से सीखकर आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा को समाज एवं राष्ट्र के हित में उपयोग करने का संदेश दिया।