विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Trade Show में मेहमान लेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में परोसी गई ब‍िजनौर की हर्बल चाय की चुस्‍की और कढ़ी-राजमा का स्‍वाद 

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 25 Sep 2026 06:40 AM (IST)

ब‍िजनौर की अमृता देवी के उजाला स्वयं सहायता समूह के स्‍टाल से उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में देशी-विदेशी मेहमानों ...और पढ़ें

ब‍िजनौर की अमृता देवी के स्वयं सहायता समूह का स्टाल।

ब‍िजनौर की अमृता देवी के स्वयं सहायता समूह का स्टाल।

HighLights

  1. ब‍िजनौर की अमृता देवी के स्वयं सहायता समूह का स्टाल ट्रेड शो में लगेगा।

  2. मेहमानों को मिलेगी विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी और कढ़ी-राजमा-राजमा।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। उत्तर प्रदेश इंटरनेशल ट्रेड शो में आने वाले देशी-विदेशी खरीदार और प्रदेश के उद्यमी अमृता देवी के स्टाल पर कढ़ी-राजमा चावल का जायका चखेंगे। साथ ही विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल चाय की चुस्की चखेंगे। समूह के माध्यम से कैटरिंग का काम करने वालीं अमृता देवी और उनके समूह की महिलाएं इंटरनेशनल ट्रेड शो में देशी विदेशी मेहमानों को खाना परोसती नजर आएंगी। शासन की ओर से उनका चयन किया गया है।

प्रदेश में बनने वाले उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बाजार दिलाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के भी उद्यमियों द्वारा काष्ठकला, गुड़, साइलेज आदि के स्टाल लगाए जाएंगे। ट्रेड शो में देश विदेशी के खरीदार आएंगे और उत्तर प्रदेश में बनने वाले आइटम को देखकर आर्डर देंगे। मेहमान आएंगे तो उनकी मेहमाननवाजी भी की जाएगी।

केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। खासतौर से जिले के विदुर ब्रांड को। अब इंटरनेशनल ट्रेड शो में आने वाले खरीदारों और उद्यमियों को जायकेदार खाना खिलाने की जिम्मेदारी भी जिले के गांव आदमपुर के उजाला स्वयं सहायता समूह को दी गई है। समूह की महिलाएं इंटरनेशनल ट्रेड शो में अपना स्टाल लगाएंगे और खाना परोसेंगी। समूह की अध्यक्ष अमृता देवी हैं।

ये मिलेगा नाश्ते और खाने में

महिलाओं द्वारा सुबह नाश्ते में विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी परोसी जाएगी। हाल ही में ब्रिक्स सम्मेलन में भी ये चाय राष्ट्राध्यक्षों को परोसी गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मन की बात कार्यक्रम में इसकी प्रशंसा कर चुके हैं। इसके अलावा पकौड़ी, ब्रेड पकौड़ा और पोहा दिया जाएगा। दोपहर में खाने में कढ़ी और राजमा चावल। चाय, पकौड़ी और ब्रेड पकौड़े की प्लेट 50-50 और खाने की प्लेट 100 रुपये की होगी।

तीन महिलाएं हैं लखपति

अमृता देवी ने पांच वर्ष पहले उजाला स्वयं सहायता समूह खोला था। बाद में वे टेंडर के माध्यम से सरकारी आयोजनों में कैटरिंग का काम करके खाना सर्व करती हैं। समूह से दस महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें से अमृता देवी सहित दीपा और पूजा लखपति दीदी क्लब में शामिल हैं। वे एक दिन में एक हजार से अधिक लोगों को खाना खिला सकती हैं।

अमृता देवी के स्वयं सहायता समूह का चयन इंटरनेशनल ट्रेड शो के आयोजन स्थल पर खाना बनाकर खिलाने में हुआ है। इससे देशी-विदेशी ग्राहकों को देशी सब्जियों के तड़के का स्वाद पता चलेगा और महिलाओं को भी रोजगार मिलेगा।
-रणविजय सिंह, उपायुक्तएनआरएलएम