विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नदी किनारे उगी कसौंदी की फली बनी काल, खेल-खेल में इसे खाने के बाद दो बच्चियों ने तोड़ा दम, तीसरी की हालत नाजुक

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 20 Nov 2026 05:01 PM (IST)

बिजनौर के बढ़ापुर में कसौंदी की फली खाने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्ची की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

कसौंदी की फली के पौधे।

कसौंदी की फली के पौधे।

HighLights

  1. बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र का मामला।

  2. स्वजन ने पोस्टमार्टम से किया इनकार।

संवाद सूत्र, बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर के मुहल्ला ठाकुरान में कसौंदी की फली खाने से दो बच्चियों की मौत हो गई। एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। हालांकि स्वजन ने पोस्टमार्टम कराने की इनकार कर दिया।

मुहल्ला ठाकुरान निवासी सलीम अहमद की चार वर्षीय बेटी माहेनूर, शकील अहमद की छह वर्षीय बेटी चाहत व शमीम अहमद की आठ वर्षीय बेटी सादिका बुधवार की शाम पास में गुलाह नदी किनारे खेलने गई थी। वहां पर नदी किनारे कसौंदी की फली के पौधे खड़े हुए हैं।

तीनों बच्चियों ने पौधे पर लगी कसौंदी की फली को तोड़कर खा लिया। कुछ समय बाद ही बच्चियों की हालत बिगड़ने लगी। स्वजन ने बच्चियों को उपचार के लिए कस्बे के प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया। बुधवार की रात चाहत की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, माहेनूर की गुरुवार की शाम मौत हो गई।

सादिका की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर गंभीर बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद से स्वजन में कोहराम मच गया। स्वजन ने बच्चियों के शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें- देहरादून से 'बरात लेकर पहुंची दुल्हन' का दूसरे दिन भी शामली में डेरा, शादी की जिद पर अड़ी; युवक का अन्य जगह तय हुआ रिश्ता  

ट्रैक्टर की बैटरी फटने से युवती घायल

मंडावर: गुरुवार देर शाम ट्रैक्टर की बैटरी फटने से एक युवती घायल हो गई। स्वजन ने उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। गांव बादशाहपुर निवासी कलीराम की 17 वर्षीय पुत्री बबीता रानी गुरुवार शाम अपने घर पर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी को चार्ज करने के लिए सोलर पैनल से तार लगा रही थी।

गलती से उसने तारों का कनेक्शन उल्टा कर दिया। तार उल्टा लगते ही ट्रैक्टर की बैटरी अचानक तेज धमाके के साथ फट गई। बैटरी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्वजन ने उसे मंडावर के एक निजी चिकित्सक के यंहा भर्ती कराया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- कैराना में हिंदू छात्रा को बुर्का पहनाकर होटल ले गया 3 बच्चों का पिता मुस्लिम युवक, दुष्कर्म का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।