विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापानियों को पसंद आई बिजनौर की सोनपापड़ी, आस्ट्रेलिया के खरीदारों ने दिखाई पत्थरों से बनी कलाकृतियों में रुचि

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 30 Sep 2026 04:50 PM (IST)

UP International Trade Show: ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में बिजनौर के उत्पादों ने विदेशी खरीदारों को खूब ...और पढ़ें

सोनपापड़ी का फाइल फोटो और ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में माटीहार ब्रांड के पत्थरों की कलाकृतियों को देखते खरीदार। सौ. कंपनी।

सोनपापड़ी का फाइल फोटो और ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में माटीहार ब्रांड के पत्थरों की कलाकृतियों को देखते खरीदार। सौ. कंपनी।

HighLights

  1. बिजनौर के उत्पादों ने इंटरनेशनल ट्रेड शो में धूम मचाई।

  2. विदेशी खरीदारों ने व्यापार के लिए सैंपल लिए, ऑर्डर की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के उत्पादों के स्टाल पर विदेशी खरीदारों की भीड़ उमड़ी।

कीनिया, जापान के खरीदार बतीसा, सोनपापड़ी के सैंपल लिए हैं तो आस्ट्रेलिया, जापान, रशिया और वियतनाम के खरीदारों ने पत्थरों से बनी कलाकृतियों में दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने जिले के उद्यमियों के साथ आगे चलकर व्यापार करने की बात कही है।

उत्तर प्रदेश के उत्पादों को ग्लोबल मार्केट देने के लिए सरकार द्वारा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित किया गया। एक समय ऐसे ट्रेड शो में जिले से केवल काष्ठकला के आइटम ही जाते थे लेकिन कई आइटम खरीदारों के सामने रखे जाते हैं।

ट्रेड शो में गुड़, बतीसा, सोनपापड़ी, गजक के अलावा पत्थरों से बनने वालीं कलाकृति, कपड़ा, साइलेज (एक तरह का चारा), हेयर विग आदि के भी स्टाल लगाए गए हैं।

इसके अलावा हाल ही में भारत में आयोजित ब्रिक्स सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्षों के सामने परोसी गई विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी की भी पहले दिन से ही ट्रेड शो में खूब मांग रही।

यह भी पढ़ें- UP Trade Show में मेहमान लेंगे ब्रिक्स सम्मेलन में परोसी गई ब‍िजनौर की हर्बल चाय की चुस्‍की और कढ़ी-चावल का स्‍वाद 

विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल टी, सोनपापड़ी, गुड़ आदि के लिए सिंगापुर, बांग्लादेश, जापान, आस्ट्रेलिया आदि देशों के खरीदारों ने स्टाल पर आकर पूछताछ की है। सोनपापड़ी, हर्बल टी के सैंपल कई खरीदार ले भी गए हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में ये खरीदार आर्डर देंगे।

यह भी पढ़ें- गन्ने में कैसे बनती है मिठास? UP के कई जिलों में लगातार बरसात से फिलहाल गन्ने में 'चीनी कम'

ऐसे मिलता है आर्डर

विदेशी प्रतिनिधि ट्रेड शो से उत्पादों के सैंपल लेकर जाते हैं। अपने देश में जाकर ये सैंपल वहां के व्यापारियों को दिखाए जाते हैं। उन्हें उत्पाद पसंद आने पर भारत के उद्यमियों से मोलभाव तय करे सौदा तय किया जाता है और आर्डर दिया जाता है। इसके अलावा जितना भी माल जिले के उद्यमी लेकर जाते हैं वो सारे का सारा नोएडा में बिक जाता है।

यह भी पढ़ें- जब ज‍िम्‍मेदार सो गए तो ग्रामीणों ने खुद ही तटबंध बनाने का उठाया बीड़ा, श्रमदान से मिट्टी के बोरे लगाने का काम शुरू

इन्होंने कहा

जिले के उद्यमियों के उत्पादों में विदेशी खरीदारी काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वे सैंपल आदि भी लेकर जा रहे हैं। उम्मीद है कि इस वर्ष भी जिले के उद्यमियों को अच्छे उत्पाद मिलेंगे।
-अमित कुमार, उपायुक्त उद्योग