बिजनौर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर
Bijnor News: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है, जिसमें 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर, छह के कार्यक्षेत्र बदले।
एसपी ने कानून-व्यवस्था सुधारने हेतु किया बदलाव।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के कुल 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। तीन थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया है। इनमें किरतपुर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, अफजलगढ़ थाना प्रभारी मृदुल सिंह और स्योहारा थाना प्रभारी संजय तोमर को लाइन हाजिर किया गया है। छह थाना प्रभारियों के कार्य क्षेत्र भी बदले हैं।
एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने उपनिरीक्षक यशदेव शर्मा और राजीव कुमार को पुलिस लाइन से कोतवाली शहर में तैनाती दी है। विनय कुमार सिंह को जाटान चौकी, राहुल कुमार को पैदा चौकी और कमल सिंह को आबकारी चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। जितेंद्र कुमार को रम्पुरा चौकी, गौरव मलिक को भनेड़ा चौकी और देवेंद्र कुमार को थाना किरतपुर भेजा गया है।
धामपुर क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। दीपक कुमार को रानीबाग चौकी, रवि टंगौर को जैतरा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मुन्ना लाल यादव को नजीबाबाद की नई मंडी चौकी, विपिन कुमार को बरुकी चौकी और सौरभ कुमार को महेश्वरी जट चौकी भेजा गया है। कुछ उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन भी भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान ने लेखपाल को गिराकर पीटा, गला भी दबाया; बिजनौर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
साइबर क्राइम तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी
नूरपुर: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिस टीम द्वारा अशरफ जकरिया इंटर कालेज में छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की जानकारी देते हुए उन्हें यातायात नियमों, साइबर क्राइम तथा महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- 48 घंटे में खुल गई PWD के 39 करोड़ के प्रोजेक्ट की पोल, दरकने लगी नई सीसी रोड
बुधवार को अशरफ जकरिया इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में उप निरीक्षक वर्षा यादव ने छात्राओं को महिलाओं के लिए संचालित हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने साइबर क्राइम से बचने के लिए अंजान नम्बर पर निजी जानकारी शेयर नही करने तथा अंजान लिंक पर क्लिक नही करने की सलाह दी।
इस दौरान जागरूकता से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या नसरीन जहां एवं महिला आरक्षी उपस्थित रहीं।
यह भी पढ़ें- 'गफूरन बुआ' के निधन पर रामलीला मंचन स्थगित, बिजनौर में कमेटी के निर्णय ने पेश की सौहार्द की मिसाल
