पूर्व प्रधान ने लेखपाल को गिराकर पीटा, गला भी दबाया; बिजनौर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
बिजनौर के बोहरा गांव में सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण की जांच करने गए लेखपाल विनीत अटोरिया को पूर्व प्रधान ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
लेखपाल विनीत अटोरिया पर पूर्व प्रधान ने हमला किया।
सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण की जांच करने गए थे।
संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। गांव बोहरा में तालाब पर हो रहे निर्माण की जांच करने पहुंचे लेखपाल को बास्टा के पूर्व प्रधान द्वारा जमकर पीटने और गला दबाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आराेपित ने लेखपाल को जाति सूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपित पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखपाल विनित अटोरिया को बास्टा परगना के गांव सूंदरा का क्षेत्र मिला हुआ है। मंगलवार दोपहर वह अपने कार्य क्षेत्र में ही थे। गांव बोहरा निवासी रुमाल सिंह द्वारा फोन पर शिकायत की गई कि गांव में सरकारी तालाब पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। वह स्थलीय जांच को पहुंचे। आरोप है कि वह ग्रामीणों से वार्ता कर रहे थे, तभी गांव बास्टा का पूर्व प्रधान वकार अहमद पुत्र अमजद और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने लगा।
आरोप है कि मना करने पर उनसे बदसलूकी शुरू कर दी और गाली देते हुए जाति सूचक शब्द कहे। यही नहीं जान से मारने की नीयत लेखपाल को नीचे गिरा दिया और गला दबाने लगा। जिससे वह पैर पटकने लगे। तभी ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बचाया।
यह भी पढ़ें- मेरठ के नीला ड्रम केस में मुस्कान-साहिल को फांसी की सजा, सौरभ की हत्या कर सीमेंट में जमा दिया था शव
आरोप है कि सरकारी अभिलेखों को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। लेखपाल द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई। कोतवाल सुधीर पवार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें- मुस्कान और साहिल के अफेयर से लेकर फांसी की सजा तक... क्या-क्या हुआ? पूरी टाइमलाइन
ट्रिपलर चोरी के तीन अरोपित गिरफ्तार
शेरकोट : गांव हरेवली से ट्रिपलर चोरी कर फरार हुए तीन आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी हुआ ट्रिपलर, घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बिजलीघर बाइपास के निकट ट्रैक्टर ट्रिपलर ले जा रहे लोगों को रुकने का इशारा किया। इस पर ट्रैक्टर सवार लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। थानाध्यक्ष के मुताबिक पकड़े गए आरोपितों ने अपने नाम विपिन पुत्र राम अवतार, शिवम पुत्र देवेन्द्र निवासीगण गांव भौजावाला उर्फ मिर्जालीपुर चौहड़ थाना बढ़ापुर व मतलूब पुत्र खुशनूद निवासी गांव महेश्वरी जट थाना कोतवाली देहात बताया।
पुलिस ने ट्रैक्टर व ट्रिपलर को कब्जे में ले लिया। आरोपितों की तलाशी लेने पर उनके पास से 25 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की रात विपिन और शिवम ट्रैक्टर से हरेवली में रामलीला देखने आए थे। वापस लौटते समय कोल्हू पर खड़े ट्रिपलर को अपने ट्रैक्टर से जोड़कर ले गए थे और जंगल में छिपा दिया था। कुछ दिन बाद उन्होंने यह ट्रिपलर 35 हजार रुपये में बेच दिया था।
