मामूली कहासुनी में बहू बनी हैवान, जमीन पर सिर पटक-पटककर सास को मौत के घाट उतारा
Bijnor News: बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव में पुत्रवधू ने मामूली विवाद में अपनी सास ओमवती देवी की ...और पढ़ें

HighLights
बिजनौर के करनावाला गांव में हुई घटना।
पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में पुत्र वधू ने सास की मामूली विवाद में हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। घटना के बाद आरोपित पुत्र वधू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
गांव करनावाला में वृद्धा लगभग 65 वर्षीय ओमवती देवी अपनी पुत्रवधू प्रीति व अन्य स्वजन के साथ रहती थीं। बताया गया है कि आए दिन सास बहू में झगड़ा होता रहता था। रविवार रात लगभग 8 बजे भी दोनों के बीच का कहासुनी हुई थी। मामूली कहासुनी में प्रीति ने सास को मारना पीटना शुरू कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान उसने ओमवती देवी को जमीन पर गिराकर उनके सिर को जमीन पर पटक पटककर मार डाला। शोर सुनकर पहुंचे स्वजन व ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित प्रीति को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- गुलदार को सामने देखकर महिला ने नहीं हारी हिम्मत, डंडे से कई वार कर मौत को दी मात
मेले में महिला बाउंसर को पीटा
चांदपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव बास्टा नवमी मेले का आयोजन हो रहा है। यहां पर झूले आदि भी लगे हैं। मेले में मगरमच्छ नाम का झूला भी लगा हुआ है। झूले की देखरेख महिला करतीं हैं। शनिवार रात भी मेले में भीड़ थी। तभी नशे में धुत एक युवक वहां पहुंचा और बिना टिकट झूले में जाने का प्रयास करने लगा।
इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मी (बाउंसर) ने उससे टिकट मांगा तो उसका पारा चढ़ गया। उसने जबरन झूले में घुसने का प्रयास किया लेकिन महिला ने नहीं जाने दिया। जिसे पर उसने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोप है कि महिला कर्मी से मारपीट की।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में कॉलेज कैंपस में घुसे बाहरी युवकों की गुंडई, छात्राओं से छेड़छाड़ और प्रिंसिपल से अभद्रता
मेले के अन्य कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बास्टा चौकी प्रभारी गजराज सिंह की पुलिस कर्मियों के साथ वहां पहुंचे और मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया। वहीं, शराबी युवक को भी सख्त हिदायत देकर भेज दिया गया।
