विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में कॉलेज कैंपस में घुसे बाहरी युवकों की गुंडई, छात्राओं से छेड़छाड़ और प्रिंसिपल से अभद्रता

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 11 Sep 2026 07:32 PM (GMT+05:30)

Bijnor News: बिजनौर के चांदपुर स्थित विवेकानंद महाविद्यालय में एनसीसी भर्ती के दौरान बाहरी युवकों ने हंगामा किया और छात्राओं ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो

AI जेनरेटिड फोटो

HighLights

  1. विवेकानंद कालेज में एनसीसी कैडेट भर्ती के दौरान का मामला

  2. आरोपित वीडियो बनाकर छात्राओं पर कस रहे थे फब्तियां

संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। चांदपुर क्षेत्र के विवेकानंद महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट भर्ती के दौरान बाहरी युवकों द्वारा छात्राओं पर अश्लील फब्तियां करते हुए छेड़छाड़ की गई। इस दौरान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने विरोध किया तो वह उनसे ही भिड़ गए और धक्का मुक्की की। स्टाफ एकत्र होने पर आरोपित वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

धनाैरा मार्ग पर गांव दरबाड़ा में विवेकानंद महाविद्यालय है। कालेज में एनसीसी के लिए कैडेट की भर्ती चल रही है। जिसमें कालेज के अलावा विवेकानंद इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल थे। इंटर कालेज के प्रधानाचार्य टीकम सिंह ने बताया कि कालेज परिसर में शुक्रवार काे भर्ती चल रही थी। यहां पर छात्राएं भी मौजूद थीं।

तभी बाहर के दो युवक कालेज परिसर में घुस आए। उन्होंने वहां खड़ी छात्राओं की वीडियो बनाई और उन पर अश्लील फब्तियां कसनी शुरू कर दी। इसकी शिकायत छात्राओं ने प्रधानाचार्य से की। टीकम सिंह ने उनसे पूछताछ की तो वह बाहरी निकले। उन्होंने उनसे कहा कि वह भर्ती में शामिल नहीं हैं और यहां से चले जाएं। आरोप है कि उन्होंने उनसे धक्का मुक्की शुरू कर दी।

विरोध पर उन्होंने गाली गलौज शुरू कर दी। बीच बचाव के दौरान उन्होंने टीकम सिंह व अन्य से भी अभद्रता और धक्का मुक्की की। उधर, मौके पर अन्य शिक्षकों के आने पर खुद को घिरा देख बाद में आरोपित युवक धमकी देते हुए फरार हो गए। टीकम सिंह ने आरोप लगाया कि आरोपित युवकों ने छात्राओं से छेड़छाड़ की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की।

कोतवाल राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले में गांव दरबाड़ा निवासी निशिल व प्रियांशु के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।