विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आसपा की महिला नेता समेत नौ के खिलाफ मुकदमा; ब्लैकमेलिंग और रुपये मांगने का आरोप, जुल्फिकार भी नामजद

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 13 Sep 2026 04:23 PM (IST)

बिजनौर में आसपा की महिला नेता रविता गौतम समेत नौ लोगों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और रुपये मांगने का मुकदमा दर्ज ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. आसपा नेता रविता गौतम समेत नौ पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज।

  2. शिकायतकर्ता संजीव ने 10 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया।

  3. जुल्फिकार गिरोह से जुड़ा हुआ बताया जा रहा यह पूरा मामला।

संवाद सूत्र, आकू (बिजनौर)। गांव बेगराजपुर निवासी एक व्यक्ति ने आजाद समाज पार्टी की महिला नेता रविता गौतम समेत नौ नामजद व कई अज्ञात लोगों के खिलाफ ब्लैकमेल करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया था और अब पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, आरोपितों के यहां पुलिस दबिश भी दे रही है। यह मामला बिजनौर के चर्चित जुल्फिकार और बब्बू लंगड़ा मामले से ही जुड़ा बताया जा रहा है। दर्ज एफआईआर में बब्बू लंगड़ा का नाम भी है। रविता गौतम वर्तमान में आजाद समाज पार्टी की नहटौर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रही हैं, जबकि पिछली बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

गांव बेगराजपुर निवासी संजीव पुत्र छोटे सिंह का आरोप है कि पिछले जिला पंचायत चुनाव के दौरान उसकी जान पहचान क्षेत्र के गांव खेड़की टप्पा निवासी रविता गौतम से हुई थी, उसके घर आना-जाना भी था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद हो गया। संजीव का आरोप है कि रविता ने उसके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराकर समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी थी। इसके बाद अलग-अलग थानों में उसके और उसके साथियों के खिलाफ दुष्कर्म, सामूहिक दुष्कर्म व अन्य मामलों की शिकायत भी की गई। जिसमें पुलिस जांच के बाद अंतिम रिपोर्ट लगा चुकी है।

संजीव का आरोप है कि रविता गौतम ने जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा के गिरोह के साथ मिलकर उसे पर झूठे मुकदमे दर्ज करने की कोशिश की है। संजीव की तहरीर पर पुलिस ने रविता गौतम, जुल्फिकार और बब्बू लंगड़ा, दिलशाद, गुड्डी, अनु, कीर्ति, नौशाद, सोनिया और धर्मेंद्र समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्द कर लिया है। कोतवाली प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपीतो की तलाश में दबिश दी जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस मामले में रविता गौतम ने फोन पर बताया कि 2023 में संजीव के खिलाफ उन्होंने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था, इसी को लेकर अब संजीव उन पर समझौते का दबाव बनाने व फसाने के लिए झूठे आरोप लगा रहे हैं। रविता गौतम पर हालांकि आजाद समाज पार्टी में कोई बड़ा पद नहीं है, लेकिन वे पिछले चुनाव में जिला पंचायत सदस्य का चुनाव आजाद समाज पार्टी से लड़ चुकी हैं। इस बार नहटौर विधानसभा से टिकट की दावेदार हैं। विभिन्न स्थानों पर उसके फ्लैक्स, बोर्ड आदि भी लगे हुए हैं।