विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर: वन विभाग ने एक ही दिन में पकड़े नौ सांप, हिरन के दो बच्चे किए रेस्क्यू

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 24 Oct 2026 06:51 PM (IST)

बिजनौर वन विभाग ने एक ही दिन में कोबरा और रसल वाइपर सहित नौ सांप पकड़े। कुत्तों के हमले में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. इनमें कोबरा और चार जहरीले रसल वाइपर सांप शामिल थे।

  2. घायल हिरन के दो और नीलगाय के चार बच्चों को बचाया गया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। वन विभाग बिजनौर रेंज की टीम ने एक ही दिन में नौ सांप पकड़े हैं। इनमें कोबरा सहित चार रसल वाइपर सांप भी हैं। इसके अलावा कुत्तों के हमले में घायल हिरन के दो बच्चों को भी रेस्क्यू किया गया। हालांकि एक बच्चे की मौत हो गई।

बरसात बीत गई है लेकिन घरों और प्रतिष्ठानों में सांप निकलने के मामले कम नहीं हो रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही बिजनौर रेंज के कर्मचारियों को सांप दिखने के लिए फोन आने लगे थे। विभाग की टीम ने दो तीन कालोनी से दो अजगर, एक कोबरा, चार रसल वाइपर और दो रेट स्नेक पकड़े हैं।

रसल वाइपर को स्थानीय लोग धामन या धामड भी कहते हैं। यह बहुत जहरीला होता है। इसके अलावा रेट स्नेक को घोड़ा पछाड़ कहते हैं। इसमें जहर नहीं होता है। सभी सांपों को वन क्षेत्र में छोड़ा गया। विभाग की टीम ने रावली क्षेत्र में कुत्तों के हमले में घायल हिरन के दो बच्चों को बचाया। उनका उपचार कराया।

बाद में एक की मौत हो गई। दूसरे को वन क्षेत्र में छोड़ा गया। कुत्तों के हमलों में घायल नीलगाय के चार बच्चों को भी अलग अलग स्थानों से रेस्क्यू कर छोड़ा गया।

यह भी पढ़ें- अश्लील वीडियो थाने के ग्रुप में डालने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड; अन्य मामले में दारोगा की पत्नी का थाने में जमकर हंगामा 

इन्होंने कहा 

विभाग की वन्यजीवों और सांपों को लगातार रेस्क्यू कर रही है। कोई भी वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाए। सांप के डसने पर अस्पताल में जाकर एंटी वेनम लगवाएं। झाड़फूंक के चक्कर में न पड़ें।
महेशचंद्र गौतम, क्षेत्रीय वनाधिकारी
यह भी पढ़ें- बिजनौर: कर्ज में डूबे स्कूल संचालक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव