विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर: कर्ज में डूबे स्कूल संचालक ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 22 Oct 2026 06:48 PM (IST)

बिजनौर में 45 वर्षीय स्कूल संचालक और भाकियू कार्यकर्ता धीर सिंह ने कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

धीर सिंह का फाइल फोटो।

धीर सिंह का फाइल फोटो।

HighLights

  1. जेब में छह पर्चे मिले, सुसाइड नोट में कर्ज अधिक होने का जिक्र।

  2. आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के सहारे शव लटका था।

संवाद सूत्र, हल्दौर (बिजनौर)। गांव सोताखेड़ी निवासी 45 वर्षीय भाकियू कार्यकर्ता एवं स्कूल संचालक का शव गुरुवार सुबह गांव के पास आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। वह बच्चों को गणित का ट्यूशन भी देते थे। 

जांच के दौरान मृतक की जेब में छह पर्चे मिले। सुसाइड नोट में कर्ज अधिक होने के चलते आत्महत्या का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। वह अविवाहित थे। स्कूल संचालक धीर सिंह एक पैर से दिव्यांग थे और अविवाहित थे। वह अपने भाई और भतीजों के साथ बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव पैजनिया चौराहे पर रह रहे थे। उनकी पुश्तैनी जमीन गांव सोतखेड़ी में है।

इसके अलावा उन्होंने गांव मुकरपुर सत्ती में एक स्कूल भी संचालित कर रहे थे। गुरुवार सुबह करीब सात बजे सोतखेड़ी के कुछ ग्रामीण अपने खेतों में कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धीर सिंह के आम के बाग में पेड़ पर रस्सी के सहारे उनका शव लटका देखा। इसकी सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

वह नए कपड़े पहने हुए थे और पास में एक चारपाई भी पड़ी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह भारतीय किसान यूनियन से भी जुड़े थे। थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने बताया कि धीर सिंह ने स्वजन के वाट्सएप पर एक मैसेज किया था। मैसेज में अपनी मौत का कारण सुसाइड नोट में लिखने का जिक्र था।

पुलिस ने जेब से छह पर्चें मिले। उसमें कुछ लोगों का कर्ज होने की बात कही। एक व्यक्ति का चार लाख और बाकी एक-एक लाख रुपये का कर्ज होने का जिक्र सुसाइड नोट में लिखा है। कुछ जमीन में अपनी हिस्सेदारी की बात भी लिखी है। सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि कर्ज होने की वजह से आत्महत्या किया है।