अश्लील वीडियो थाने के ग्रुप में डालने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड; अन्य मामले में दारोगा की पत्नी का थाने में जमकर हंगामा
Bijnor News: बिजनौर में बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार को सरकारी ग्रुप में अश्लील वीडियो साझा करने के आरोप में ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फाेटो
HighLights
बिजनौर में इंस्पेक्टर नीरज कुमार निलंबित, सरकारी पुलिस ग्रुप में वीडियो साझा करने का आरोप।
अन्य मामले में दारोगा की पत्नी ने थाने में किया हाईवोल्टेज ड्रामा, आत्महत्या की दी धमकी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक को अश्लील वीडियो थाने के सरकारी ग्रुप में डालने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
बढ़ापुर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पर रविवार रात एक मिनट 13 सेकेंड की अश्लील वीडियो थाने के सरकारी ग्रुप में डालने का आरोप है। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक ने वीडियो को डिलीट कर दिया। तब तक थाने के पुलिसकर्मियों ने वीडियो को डाउनलोड कर लिया और स्क्रीन शाट ले लिया।
अब वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जबकि पुरुष का चेहरा छिपा है। उसकी आवाज बीच-बीच में सुनाई दे रही है। वीडियाे में आ रही व्यक्ति की आवाज को लेकर तरह-तरह की चर्चा है।
बुधवार को थाने का निरीक्षण करने पहुंचे एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने थाना प्रभारी नीरज कुमार को निलंबित कर दिया है। साथ ही महिला पुलिस कर्मियों से भी अलग से बात की। अब सोशल मीडिया सेल प्रभारी धर्मेंद्र कुमार को बढ़ापुर थाना प्रभारी बनाया है।
दारोगा पति, महिला सिपाही और पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा
बिजनौर: जिले के एक थाने में तैनात दारोगा और उसकी पत्नी के बीच महिला सिपाही की एंट्री पर घमासान हो गया। दारोगा की पत्नी ने सोमवार रात महिला को सिपाही के साथ देख लिया। इस पर दारोगा की पत्नी ने थाने में जमकर हंगामा किया और आत्महत्या की धमकी दी। फिलहाल थाना प्रभारी ने दारोगा की गैरहाजिर की रपट लिख दी है।
जानकारी के अनुसार दारोगा का थाना परिसर में ही सरकारी आवास है। दारोगा के साथ उसका परिवार भी रहता है। थाने में ही एक महिला सिपाही भी तैनात है। उसका भी आवास थाने में हैं। चर्चा है कि पिछले कुछ दिनों से महिला सिपाही से दोस्ती है। उनके मेल-मिलाप की खबर दारोगा की पत्नी को लग चुकी है।
इसको बात को लेकर दंपती पर मनमुटाव चल रहा था। रविवार रात दारोगा को महिला सिपाही के आवास पर बातचीत करते हुए पत्नी ने पकड़ लिया। पति की इस हरकत पर पत्नी बिफर गई। पति और महिला सिपाही को जमकर खरी-खोटी सुनाई। महिला सिपहाी के आवास हंगामा करते हुए दोनों पर कार्रवाई मांग कर दी।
उधर, प्रभारी निरीक्षक ने फजीहत से बचने के लिए दारोगा की गैर हाजिर की रपट लिख दी है। इस मामले में क्षेत्र के सीओ ने बताया कि मामला दंपती का आपसी मनमुटाव का है।
