विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

400 मवेशियों संग खादर में आ धमके थे वन गुर्जर... वन विभाग की टीम ने 16 किमी तक खदेड़ा, कार्रवाई की दी चेतावनी

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 08 Mar 2026 06:20 PM (IST)

बिजनौर में वन विभाग ने गंगा के खादर क्षेत्र से लगभग 400 भैंसों के साथ डेरा डाले वन गुर्जरों को ...और पढ़ें

बिजनौर के खादर क्षेत्र में वन गुर्जरों को खदेड़ती वन विभाग की टीम। सौ. वन विभाग।

बिजनौर के खादर क्षेत्र में वन गुर्जरों को खदेड़ती वन विभाग की टीम। सौ. वन विभाग।

HighLights

  1. वन विभाग ने 400 भैंसों संग वन गुर्जरों को खदेड़ा।

  2. खादर में डेरा डालने पर 16 किमी तक पीछा किया।

  3. पौधों को बचाने हेतु दोबारा न आने की चेतावनी दी।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। पौधे बचाने के लिए गंगा के खादर में लगभग 400 भैंसों के साथ आए वन गुर्जरों को वन विभाग की टीम ने खदेड़ दिया। टीम लगभग 16 किलोमीटर तक वन गुर्जर और उनकी भैंसों के पीछे चली व उन्हें अपने क्षेत्र से बाहर निकाल दिया। उन्हें फिर से उत्तराखंड जाने को कहा गया। इतना ही नहीं, फिर से खादर में दिखने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई हैं।

खादर में वन विभाग, सिंचाई व राजस्व आदि विभागों की हजारों बीघा भूमि है। इस भूमि पर लोग अवैध कब्जा कर फसल बो देते हैं। हाल ही में वन विभाग ने लगभग 200 हेक्टेयर भूमि को अवैध कब्जे को मुक्त कर पौधारोपण किया है। पौधों के संरक्षण पर भी काम किया जा रहा है। उधर, खादर में वन गुर्जर भी आकर डेरा डाल देते हैं। इनके पशु पौधों को नुकसान पहुंचाते हैं।

शनिवार की रात उत्तराखंड की ओर से आए एक दर्जन से अधिक वन गुर्जरों ने रावली क्षेत्र में आकर डेरा डाल दिया। उनके पास 400 से अधिक भैंस व गाय थीं तथा लगभग एक हजार पशु एक दो दिन में आने वाले थे। क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम को इसका पता चला तो वे टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने वन गुर्जरों को फिर से उत्तराखंड की ओर ही जाने को कहा। इस बीच वन गुर्जरों ने किसान संगठनों के नेताओं से फोन भी कराए और एक दो किसान नेता वहां मौके पर आ भी गए, लेकिन वन विभाग ने किसी की नहीं सुनी।

रात नौ बजे वन गुर्जरों को उनके पशुओं सहित वहां से खदेड्ना शुरू कर दिया। रात को लगभग नौ बजे रावली क्षेत्र के गांव रतनपुर के पास से उन्होंने वन गुर्जरों को चंदक के रेलवे फाटक तक खदेड़ा। वन विभाग की टीम वन गुर्जरों और उनके पशुओं के पीछे पीछे ही चली। इस सब में रात के एक बज गए। वन गुर्जरों को गंगा के वन क्षेत्र में फिर न आने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें- बीमारी से हुई बड़े भाई की मौत, सदमे में छोटे ने भी तोड़ा दम; एक साथ उठे दोनों के जनाजे

खादर में डेरे बना लेते हैं वन गुर्जर
वन गुर्जर पशुपालन करते हैं। ये खादर में डेरे बना लेते हैं। पशु वहीं चरते हैं। इससे इनकी एक रुपये की लागत नहीं आती। बाढ़ आने पर कई बार प्रशासन ने टापुओं पर रहने वाले वन गुर्जरों को रेस्क्यू किया है। वन गुर्जरों को नाव से लाया जाता है, जबकि उनके पशु गंगा की धारा में आराम से तैरते हुए उनके पीछे आ जाते हैं।

यह भी पढ़ें- मेरठ-हापुड़ मार्ग पर हादसे के बाद ज्वेलर्स की कार से बारह लाख का सोना चोरी

आरक्षित वन क्षेत्र में डेरे नहीं बनाने दिए जाएंगे
क्षेत्रीय वनाधिकारी महेश चंद्र गौतम का कहना है कि वन गुर्जरों को आरक्षित वन क्षेत्र में डेरे नहीं बनाने दिए जाएंगे। इनके पौधे नए पौधरोपण को नष्ट कर देते हैं। वन संपदा को किसी को नष्ट नहीं करने दिया जाएगा। 

यह भी पढ़ें- मृतक के परिवार के जाते ही चिता से अस्थियां निकालकर करने लगा तंत्र क्रिया... मौके पर पहुंचे लोगों ने सिखाया सबक

यह भी पढ़ें- बिजनौर में कई जगह विवाद: समझौता करने के बहाने बुलाकर हमला, मारपीट के वीडियो भी वायरल