बिजनौर में किसानों की 'जीत', हाईवे पर यू टर्न देने की मांग NHAI ने मानी, भाकियू का धरना खत्म
Bijnor News: बिजनौर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का छह दिवसीय धरना एनएचएआई के लिखित आश्वासन के बाद समाप्त हो गया।

किरतपुर के गांव मोचीपुरा में धरना दे रहे किसानों से वार्ता करते अधिकारी। सौ. किसान
HighLights
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का छह दिवसीय धरना समाप्त हुआ।
एनएचएआई ने मोचीपुरा कट पर यू-टर्न, सर्विस रोड और अन्य मांगें मानी।
संवाद सूत्र, किरतपुर (बिजनौर)। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में मेरठ-पौडी हाईवे पर गांव मोचीपुरा कट पर यू टर्न का निर्माण करने के साथ अन्य मांगों को लेकर छह दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शनिवार को समाप्त हो गया। मौके पर वार्ता के लिए गए एनएचएआई के अधिकारियों में सभी मांगों को लिखित में आश्वासन दिया।
शनिवार को धरना स्थल पर एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार, और एनएचएआई के एसडीओ आशीष शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगों का लिखित समाधान नहीं मिलता, तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों के संघर्ष के आगे शासन-प्रशासन को मौके पर ही सभी मांगों का लिखित आश्वासन देना पड़ा।
एसडीओ आशीष शर्मा ने किसानों को बताया की गांव चिड़िया चांडक और बुढ़पुर नैन सिंह के सामने सर्विस रोड का निर्माण 15 सितंबर तक शुरू हो जाएगा।
उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर गांव मोचीपुरा के सामने यू-टर्न का निर्माण, गांव मोचीपुरा मे हाईवे से तालाब तक सड़क का निर्माण और गांव जीवन सराय मे जल निकासी के लिए नाले एवं पुलिया तथा दोनों साइड सड़क का निर्माण की मांगों का एनएचएआई के परियोजना निदेशक के लिखित अनुमति पत्र किसानों को देकर बताया कि सभी मांगों को मंजूरी मिल गई है। जल्दी ही सभी कार्यों को पुरा करा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- गुलदार को सामने देखकर महिला ने नहीं हारी हिम्मत, डंडे से कई वार कर मौत को दी मात
सभी मांगों का लिखित समाधान मिलने के बाद यूनियन के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। धरने पर जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, किरतपुर ब्लक अध्यक्ष अरविंद राजपूत, नजीबाबाद ब्लाक अध्यक्ष कुलबीर आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- बदल जाएगा बिजनौर का ट्रैफिक, लाल व हरे रंग से तय होगा ई-रिक्शा का रूट; यह है शहर को जाम से मुक्त करने का पूरा प्लान
यह भी पढ़ें- बिजनौर में मिट्टी टेस्टिंग कार्य के चलते बंद रहेगा रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
