बदल जाएगा बिजनौर का ट्रैफिक, लाल व हरे रंग से तय होगा ई-रिक्शा का रूट; यह है शहर को जाम से मुक्त करने का पूरा प्लान
Bijnor News: बिजनौर में यातायात को सुगम बनाने और जाम से मुक्ति दिलाने के लिए ई-रिक्शाओं के रूट निर्धारित किए ...और पढ़ें

बिजनौर में रोडवेज स्टैंड के बाहर खड़ीं ई-रिक्शा। जागरण
HighLights
बिजनौर में संचालित ई-रिक्शा पर लाल और हरा रंग रहेगा।
शहर में एक अक्टूबर से लागू होगी नई यातायात व्यवस्था।
एसडीएम ने ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों व चालकों की बैठक।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। यातायात को बेहतर करने और शहर को जाममुक्त में बनाने के लिए ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किया जा रहा है। इस दौरान लाल और हरे रंग के हिसाब अपने-अपने रूट पर चलेगी।
शनिवार को एसडीएम सदर ने ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें सख्त लहजे में बताया कि ई-रिक्शा का अब मानक के अनुसार ही संचालन होगा। एक अक्टूबर से निर्धारित रूट पर ई-रिक्शाओं का संचालक शुरू हो जाएगा।
यातायात पुलिस व नगर पालिका ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। काफी समय से पुलिस-प्रशासन शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए ई-रिक्शाओं निर्धारित रूट पर चलाने की योजना तैयार कर रहा था।
रूट निर्धारित होने से शहर में अतिक्रमण और जाम नहीं होगा। इस कवायद में शनिवार को एसडीएम सदर स्मृति मिश्रा ने नगर पालिका बिजनौर के ईओ रामपाल सिंह, यातायात प्रभारी रवि नैन, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी व चालकों के साथ पुलिस लाइन के सभागार में बैठक ली।
बैठक में कहा कि शहर में संचालित ई-रिक्शा पर लाल और हरा रंग रहेगा। रंग के हिसाब से ही उनके रूट निर्धारित रहेगा। दाे रूट में एक पर लाल रंग और दूसरे पर हरे रंग की ई-रिक्शा चलेगी। सुबह आठ से रात आठ बजे तक शहर में इनका संचालन होगा। बीमार, दिव्यांग या अन्य दिक्कत की वाले व्यक्ति को लाने-ले जाने पर रूट की पाबंदी नहीं रहेगी।
मरीज या दिव्यांग को लेकर ई-रिक्शा चालक दूसरे रूट पर भी जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ईओ एडवाइजरी करेगा। एक अक्टूबर को ई-रिक्शाओं का रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा।
इन दो रूट पर होगा ई-रिक्शा संचालन
लाल रंग की ई-रिक्शाओं का यूनिक नंबर 2,000 से 4,000 हजार तक हैं। यह शास्त्री चौराहे से रेलवे स्टेशन चौराहा, सेंट मैरी चौराहा कंट्रोल रूम तिराहा, कालिका माता मंदिर, कृष्णा कालेज, चांदपुर तिराहा चांदपुर चुंगी , जाटान पुलिस चौकी, तहसील डाकघर चौराहा , नगर पालिका तिरहा से शास्त्री चौक के मध्य सम्पूर्ण क्षेत्र।
हरे रंग की ई-रिक्शाओं का यूनिक नंबर एक से दो हजार के मध्य है। यह ई- रिक्शा शास्त्री चौक, रेलवे स्टेशन चोराहा, सेंट मैरी चौराहा, मंडावर रोड चौराहा, मित्तल पेट्रोल पंप तिराहा, ईदगाह चौराहा, बाइपास होते हुए जाटान पुलिस चौकी, पुरानी तहसील, डाकघर चौराहा, नगर पालिका तिराहा से शास्त्री चौक तक जाने की योजना बनाई गई है।
