बिजनौर में मिट्टी टेस्टिंग कार्य के चलते बंद रहेगा रेलवे फाटक, वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
Bijnor News: स्योहारा में नूरपुर रेलवे फाटक 14 सितंबर तक मिट्टी टेस्टिंग कार्य के कारण बंद रहेगा। यहां दो-लेन रेलवे ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
दो-लेन रेलवे ओवर ब्रिज के लिए मिट्टी टेस्टिंग।
यातायात डायवर्जन के लिए अधिकारियों को सूचित किया।
संवाद सहयोगी, धामपुर ( बिजनौर)। उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर(रेलपथ) के धामपुर कार्यालय द्वारा तहसील क्षेत्र के थाना स्योहारा में नूरपुर रेलवे फाटक पर चल रहे कार्य के संबंध में सूचना जारी की गई। जिसमें फाटक पर चल रहे मिट्टी टेस्टिंग (टेस्ट पाइल वर्क) को लेकर 14 सितंबर तक फाटक के बंद होने की जानकारी दी गई।
धामपुर के रेलपथ सीनियर सेक्शन इंजीनियर आलोक रंजन के मुताबिक स्योहारा में थाना परिसर के पास स्थित नूरपुर रेलवे फाटक पर दो-लेन रेलवे ओवर ब्रिज प्रस्तावित है। जिसके लिए अब यहां टेस्ट पाइल वर्क शुरू किया गया है। जिसके चलते स्योहारा में नूरपुर रोड स्थित रेलवे फाटक (संख्या-446-बी) 14 सितंबर तक बंद रखा जाएगा। इसके संबंध में विभाग द्वारा यातायात रूट डायवर्जन कराने और अन्य समस्याओं से बचने के संबंध में स्थानीय अधिकारियों को भी अवगत कराया गया।
विभाग की ओर से एसडीएम धामपुर, स्योहारा स्टेशन अधीक्षक, धामपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी, थानाध्यक्ष स्योहारा, नगर पालिका, रोडवेज और अन्य विभाग को पत्र भेज कर सूचित किया गया है। फाटक बंद होने के चलते स्योहारा शुगर मिल फाटक व अन्य स्थानों से छोटे व बड़े वाहन गुजरेंगे। इन वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की गई है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में कॉलेज कैंपस में घुसे बाहरी युवकों की गुंडई, छात्राओं से छेड़छाड़ और प्रिंसिपल से अभद्रता
गड्ढों में तब्दील हुआ हरेवली का मुख्य मार्ग
मंडावली : क्षेत्र के ग्राम हरेवाली का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। राजपुर नवादा से हरेवाली के बीच सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भारी वर्षा के दौरान गांव के बाहर स्थित रजवाहे का पानी सड़क पर भर जाता है। करीब तीन फीट पानी भरने से ग्रामीणों को कई दिनों तक गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
ग्रामीणों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने गांव पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने विपिन त्यागी, मदन, राकेश त्यागी, सीताराम, शुभम, मोनू और मनु त्यागी ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के जेई नीरज कुमार ने बताया कि निरीक्षण के बाद सड़क को कार्ययोजना में शामिल कर लिया गया है। जल्द ही इसका इस्टीमेट तैयार कराकर कार्य शुरू कराया
