मेरठ-पौड़ी हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी ई-रिक्शा, व्यापारी की मौत; अन्य हादसे में कार-बाइक की टक्कर में दो किशोर घायल
बिजनौर में मेरठ-पौड़ी हाईवे पर ई-रिक्शा के ट्रक से टकराने से एक व्यापारी की मौत हो गई, जो अयोध्या दर्शन ...और पढ़ें

हादसे के बाद कार व बाइक।
HighLights
अयोध्या जा रहे व्यापारी दिनेश माहेश्वरी की मौके पर मौत।
धामपुर में कार-बाइक टक्कर में दो किशोर गंभीर घायल।
संवाद सूत्र, किरतपुर (बिजनौर)। जिले में हुए सड़क हादसों में एक व्यापारी की मौत हो गई और दो किशोर घायल हो गए।
किरतपुर के मुहल्ला महाजान निवासी 50 वर्षीय दिनेश महेशवरी पुत्र महेश चंद निवासी मुहल्ला महाजनान में अपनी दो बेटी खुशबु और दीक्षा के साथ अयोध्या श्री राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। उन्हें नजीबाबाद से सुबह सवेरे ट्रेन पकड़नी थी। तीनों सोमवार सुबह किरतपुर से ई-रिक्शा से नजीबाबाद जा रहे थे।
सोमवार सुबह चार बजे मेरठ-पौड़ी हाईवे पर चौगांवा के पास चालक को नींद की झपकी आ गई। इस वजह से सड़क किनारे खड़े ट्रक ने ई-रिक्शा में घुस गई। हादसे में व्यापारी की मौत हो गई। उनकी दोनों बेटियां बाल-बाल बच गई। दिनेश की पत्नी सुशीला की 11 महीने पहले मौत हो चुकी थी। दिनेश मुहल्ला महाजनान मे कास्मेटिक्स की दुकान करते थे। नौ दिसंबर 2025 की शाम सुशीला दुकान के सामने मंदिर गई थी। मंदिर मे हीं सुशीला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मृतक के तीन बेटियां हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- घर से दीपावली पूजन कर ड्यूटी पर गाजियाबाद लौट रहे SI की सड़क हादसे में मौत, कार से टकराई नीलगाय
कार व बाइक की टक्कर में दो किशोर घायल
धामपुर : नूरपुर रोड स्थित गांव जैतरा के पास रविवार देर रात एक कार व बाइक में भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार दो किशोर 16 वर्षीय नवजोत सिंह पुत्र जसप्रीत सिंह और उसका दोस्त अयान निवासीगण पंजाबी कॉलोनी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, दोनों रविवार रात अपने दोस्त के यहां दीपावली मना कर लौट रहे थे। चालक कार छोड़कर मौकै से फरार हो गया।