विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरा निकाह शुऐब से करा दो, वरना जान दे दूंगी', युवती ने रिश्ता टूटने पर बिजनौर पुलिस से लगाई गुहार

Published: Fri, 20 Nov 2026 08:44 PM (IST)

बिजनौर में दहेज की मांग के चलते एक युवती का रिश्ता टूट गया, जिसके बाद युवक के भाई ने इंस्टाग्राम पर अपमानजनक वीडियो पोस्ट कर दिया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. दहेज की मांग पर युवती का रिश्ता टूट गया।

  2. युवक के भाई ने इंस्टाग्राम पर अपमानजनक वीडियो पोस्ट किया।

  3. युवती ने पुलिस से शुऐब से शादी कराने की गुहार लगाई।

संवाद सूत्र, बिजनौर। एक युवती का पड़ोस के युवक से रिश्ता हुआ था। युवक पक्ष शादी में दो लाख रुपए नकद व बुलेट बाइक की मांग कर रहे है। डिमांड पूरी नहीं करने पर युवक पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।

वहीं युवक का छोटा भाई इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर अपमानित कर रहा है। इससे कही और शादी करने में अड़चन आ रही है। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर शुऐब से शादी करने की गुहार लगाई है। ऐसा नही होने पर अपनी जान देनी की बात कही हैं।

थाना कोतवाली शहर के एक गांव निवासी युवती का पड़ोस में रहने वाले शुऐब से छह महीने पहले रिश्ता हुआ था। दोनों परिवार के बीच सबकुछ ठीक चल रहा था। इस दौरान लड़का पक्ष ने दहेज में दो लाख रुपए नगद व बुलेट बाइक की मांग पूरी करने पर बारात लाने की बात कही। इस बात को लेकर बिरादरी के लोगों की पंचायत भी हुई। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच समाज के लोगों ने समझौता करा दिया था।

इस बीच शुऐब के छोटे भाई साहिल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर दी। इससे युवती पक्ष की बिरादरी में बदनामी हो रही है और रिश्ता करने में अड़चन आ रही है। इससे परेशान होकर युवती ने तीन लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी है।

युवती ने पुलिस से शुऐब के साथ निकाह कराने की मांग की है, ऐसा नही होने पर अपनी जान देने की बात कही है। युवक विदेश में रहकर काम करता है। शुऐब के विदेश जाने से पहले उसका निकाह कराया जाये।

इस मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। इस संबंध में शहर कोतवाल अवनीत मान का कहना है कि यह मामला संज्ञान में आया है। दाेनों पक्षों को बुलाकर वार्ता करने के बाद इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मेरठ में ई-नीलामी पोर्टल का सर्वर हैक कर 3.45 लाख का VIP नंबर किया गायब, सपा महानगर अध्यक्ष के भाई पर आरोप

यह भी पढ़ें- बुलंदशहर में पेट्रोप पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को करेंगे रिकॉर्ड

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।