मेरठ में ई-नीलामी पोर्टल का सर्वर हैक कर 3.45 लाख का VIP नंबर किया गायब, सपा महानगर अध्यक्ष के भाई पर आरोप
मेरठ में वीआईपी वाहन नंबर UP15FF0001 की ई-नीलामी में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि 3.45 लाख से अधिक की बोली के बावजूद नंबर को आधी रात को महज एक लाख रुपये में सपा नेता के भाई को आवंटित कर दिया गया।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।
HighLights
वीआईपी नंबर UP15FF0001 की ई-नीलामी में गड़बड़ी का आरोप।
3.45 लाख की बोली के बाद नंबर पोर्टल से गायब हुआ।
आधी रात को एक लाख में सपा नेता के भाई को आवंटित।
जागरण संवाददाता, मेरठ। वीआईपी वाहन नंबर UP15FF0001 की ई-नीलामी में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आठ बोलीदाताओं के शामिल होने और 3.45 लाख रुपये से अधिक की बोली लगने के बावजूद नंबर को आनलाइन पोर्टल से अचानक गायब कर दिया गया।
इसके बाद आधी रात को महज एक लाख रुपये की आधार राशि पर सपा महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी के भाई वामिक चौधरी के नाम आवंटित कर दिया गया।
यह भी पढ़ें- यूपी के स्टेट टैक्स डिपार्टमेंट में होने जा रहा बड़ा बदलाव, 5 नए संभाग और 20 जोन बनाने की तैयारी में योगी सरकार
आरोप है कि हैकर्स रेहान ने ऑनलाइन साइट को हैक कर यह घटना की है। ई-नीलामी की प्रक्रिया में डिजिटल हेरफेर, सरकारी प्रक्रिया में हस्तक्षेप और धोखाधड़ी का मुकदमा मेडिकल थाने में दर्ज हुआ है।