बुलंदशहर में पेट्रोप पंपों पर लगेंगे ANPR कैमरे, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को करेंगे रिकॉर्ड
बुलंदशहर में प्रदूषण नियंत्रण के लिए पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉर्डर (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वाहन पोर्टल से जुड़कर प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को रिकॉर्ड करेंगे।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल जेमिनी की मदद से बनाया गया है।
HighLights
पेट्रोल पंपों पर लगेंगे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉर्डर कैमरे।
प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की पहचान कर रोकेंगे ईंधन।
डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई।
जागरण संवादाता, बुलंदशहर। अब पेट्रोल पंपों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉर्डर (एएनपीआर) कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही इन्हें वाहन पोर्टल से जोड़ा जाएगा। ताकि वह प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को रिकॉर्ड कर सकें। जिले में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के साथ यातायात नियमों का पालन कराने के लिए प्रशासन ने इसकी कवायद तेज कर दी है।
इसी कड़ी में डीएम की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति का गठित की गई है, जिसे पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर इन कैमरों की स्थापना और उनकी कार्यशीलता की जांच करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कैमरे से सामने आ जाएगी वाहनों की डिटेल
एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह के अनुसार एएनपीआर कैमरे लगाने का फायदा यह होगा कि पेट्रोल पंपों पर जैसे ही वाहन पहुंचेंगे तो हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट से वाहन की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी। पीयूसीसी वाले वाहनों की पहचान हो सकेगी।
जिन वाहनों के पास पीयूसीसी नहीं होगा उसका भी पता चल जाएगा। ऐसे वाहनों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने से रोक दिया जाएगा। शासन के निर्देश पर जिले के पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगाने और इन्हें वाहन पोर्टल से जोड़ने के निर्देश मिले हैं।
इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। इसमें एआरटीओ प्रवर्तन को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि एडीएम प्रशासन, सीओ यातायात और डीएसओ सदस्य बनाया गया है। यह समिति जिले के पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण करेगी।
पेट्रोल पंपों पर एएनपीआर कैमरे लगे हैं या नहीं और वे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं या नहीं, इसकी जांच करेगी। साथ ही इसका भी सत्यापन किया जाएगा कि यह कैमरे वाहन पोर्टल से जुड़े है या नहीं। ताकि नंबर प्लेट स्कैन होते ही वाहन के दस्तावेजों की स्थिति का पता चल सके।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।