Haridwar-Kashipur Highway पर कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा रही कार से टकराई, दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर घायल
Bijnor News: बिजनौर में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई, जिससे ...और पढ़ें

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
HighLights
बिजनौर में नगीना रोड स्थित दुर्गा विहार कालोनी के पास हुआ हादसा।
चारों दोस्त कार से नगीना गए थे और देर रात घर लौट रहे थे ।
संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर नगीना रोड स्थित दुर्गा विहार कालोनी के पास देर रात एक कार तेज गति के कारण नियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में चली गई, जिससे सामने से आ रही अन्य कार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए।
धामपुर की स्टेट बैंक कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय गौतम सैनी पुत्र स्वर्गीय कमल सैनी अपने दोस्त 24 वर्षीय सुमित पुत्र महेंद्र सिंह, शुभम पुत्र श्री राम और वासु पुत्र चंद्र सिंह के साथ रविवार देर शाम नगीना गए थे। जहां से देर रात करीब 12:30 बजे कार से धामपुर की ओर लौट रहे थे।
पुलिस के मुताबिक जब वह धामपुर में हाईवे पर दुर्गा विहार कॉलोनी के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी लेन में चली गई, जिससे धामपुर से नगीना की ओर जा रही दूसरी कार से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में युवक गंभीर घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने सुमित और गौतम को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुभम और वासु को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। दूसरी कार सवार घायल नहीं हुए थे। चारों दोस्त हैं और नगर में अलग-अलग दुकानों पर नौकरी करते थे।
यह भी पढ़ें- थाना परिसर में निकला कोबरा, पुलिसकर्मियों में मच गई खलबली; मौके पर पहुंची बिजनौर के वन विभाग की टीम
ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पलटा

मंडावली (बिजनौर)। क्षेत्र के ओम चौधरी हास्पिटल के समीप रुड़की से काशीपुर जा रहा रद्दी लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। हालांकि इसमें चालक परिचालक को कोई चोट नहीं आई। ट्रक चालक अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी रामपुर चुंगी जिला रुड़की ने बताया कि सोमवार सुबह करीब पांच बजे बस को बचाने के प्रयास में हाईवे किनारे कीचड़ होने के कारण अनियंत्रित होकर रोड के किनारे ट्रक पलट गया। क्रेन के माध्यम से ट्रक को बाहर निकाला गया है।
