'मेरा माफिया मामा बदन सिंह बद्दो मांग रहा एक करोड़ की रंगदारी', 'भांजे' ने SP बिजनौर के पास पहुंचकर लगाया आरोप
Bijnor News: बिजनौर के धामपुर निवासी तेजप्रीत सिंह ने कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बदन सिंह बद्दो कुख्यात माफिया और 5 लाख का है इनामी।
एसपी बिजनौर ने मामले की जांच सीओ धामपुर को सौंपी।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। धामपुर निवासी तेजप्रीत सिंह ने कुख्यात बदन सिंह बद्दो पर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसपी से मिलकर शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार को तेजप्रीत सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई को प्रार्थना पत्र दिया। उनका कहना है कि मेरठ के बेरीपुरा निवासी प्रदेश माफिया व पांच लाख का इनामी बदन सिंह बद्दो उसका सगा मामा है। आरोप है कि उसके पास बदन सिंह के शूटरों के नाम से फोन आ रहे हैं। फोन करने वालों का कहना है कि बदन सिंह ने एक करोड़ रुपये की मांग की है।
फोन पर धमकियां मिलने के बाद पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। तेजप्रीत ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कराने कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
एसपी ने बताया कि शिकायतकर्ता तेजप्रीत का अपनी बहन से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसलिए वह बदन सिंह के नाम का इस्तेमाल अपनी बहन पर दबाव बनाने के लिए कर रहा है। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी को इस प्रकरण की जांच सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें- बिजनौर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 31 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले, तीन थाना प्रभारी लाइन हाजिर
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पांच महिलाएं घायल, सात पर मुकदमा दर्ज
मंडावली : ग्राम दलपतपुर उर्फ मंझाड़ी में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। बुधवार की देर शाम दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई।
यह भी पढ़ें- बिजनौर में दिल दहलाने वाला मामला: कार से युवक को टक्कर मारकर 40 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत
इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चलने से माया देवी, भावना, जौनी, अनन्या और काजोल घायल हो गईं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधान ने लेखपाल को गिराकर पीटा, गला भी दबाया; बिजनौर में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
पीड़िता काजोल पत्नी जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित जयपाल, आदित्य, रुक्मणी, पारुल, प्रशांत, सोनिया, आकांक्षा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। हल्का दरोगा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में जयपाल सिंह और आदित्य का शांति भंग में चालान किया गया है।
