बिजनौर में दिल दहलाने वाला मामला: कार से युवक को टक्कर मारकर 40 मीटर तक घसीटा, मौके पर मौत
Hit and run: बिजनौर में मंडावर वालावाली मार्ग पर एक कार ने दो युवकों को टक्कर मार दी, जिसमें शिवम ...और पढ़ें

शिवम का फाइल फोटो
HighLights
मंडावर वालावाली मार्ग पर कार ने युवकों को टक्कर मारी।
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।
संवाद सूत्र, मंडावर (बिजनौर)। मंडावर वालावाली मार्ग पर गुरुवार सुबह घूमने निकले दो युवको को पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से स्वजनो मे कोहराम मचा है।
गांव देविदासवाला निवासी 30 वर्षीय शिवम ऊर्फ टोनी गुरुवार की सुबह साढ़े पांच बजे के करीब गांव के ही पंकज के साथ मंडावर वालावाली मार्ग पर घूमने गया था। लौटते समय मंडावर की ओर से आ रही कार ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पंकज चोट आई। जबकि कार शिवम को लगभग 40 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। जिसमे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक कार सहित मोके से फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे मे जानकारी लेते हुए मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे है। बड़ा बेटा छह वर्ष व छोटा बेटा दस माह का है। थाना प्रभारी निरीक्षक विपिन कुमार ने बताया की मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार का पता लगाने के लिए आस पास लगे सीसी टीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है।
हार्ट अटैक से हुई थी चौकीदार की मौत
चांदपुर: गांव शेख सराय हबीब निवासी शमशेर खां (65) गांव स्थित ओवर हेड टैंक (पानी की टंकी) पर चौकीदारी करता था। मंगलवार सुबह उसका शव टंकी परिसर के पास पड़ा मिला था। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान मिले थे। स्वजन ने वहां पहुंचकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया था।
हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शमशेर की मौत का हार्ट अटैक आया है। बताया कि वह दिल की बीमारी से भी पीड़ित था। बताया कि रात में किसी समय उसे अटैक आया और वह वहां बने नाले की दीवार पर गिरा। जिससे उसके चोट आई।
