Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धामपुर एक नजर :

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 05 May 2022 09:34 PM (IST)

    धामपुर एक नजर

    Hero Image
    धामपुर एक नजर :

    धामपुर एक नजर :

    मुर्गी फार्म में चोरी

    रेहड़ : ग्राम मानियावाला निवासी नबी हसन का केहरीपुर-बादीगढ़ रोड पर स्थित गांव माढ़ी के निकट मुर्गी फार्म है। बुधवार रात किसी समय चोर बाउंड्री की तार को काटकर अंदर घुस गए। चोर यहां से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, बांट व टॉर्च आदि सामान चोरी कर ले गए। मुर्गी फार्म स्वामी काे इसकी जानकारी गुरुवार सुबह पहुंचने पर हुई। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। -संसू

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ----

    विद्युत आपूर्ति ठप

    ऊमरी : गांव ऊमरी स्थित विद्युत उप केंद्र से बुधवार से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि आपूर्ति ठप्प होने से किसानों की गन्ने की बुआई प्रभावित हो रही है। साथ ही क्षेत्र के छोटे उद्योग-धंधे भी चौपट हो रहे हैं। जेई माजिद ने बताया कि बुधवार शाम तेज हवा चलने के कारण लाइन के तार टूट गए हैं। बताया कि लाइनमैन टूटे हुए तारों को ठीक करने में लगे हैं। जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। -संसू

    -----

    वारंटी दबोचे

    स्योहारा : थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर के नेतृत्व में चल रहे अपराधियों को पकड़ने के विशेष अभियान के तहत पुलिस ने फरार चल रहे दो वारंटी शमशाद व नईमुद्दीन पुत्रगण इस्लामुद्दीन निवासी ग्राम रवाना शिकारपुर थाना स्योहारा को दबोच लिया। इसके अलावा कृष्णापाल सिंह पुत्र छतरपाल सिंह व शांति पत्नी कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम शरीफपुर स्योहारा को भी एक मामले में उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चारों अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे थे। -संसू

    --

    पवेंद्र अध्यक्ष व सूर्यप्रताप बने उपाध्यक्ष

    धामपुर : रोडवेज बस स्टैंड पर उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ शाखा धामपुर की कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। इस दौरान पवेन्द्र कुमार को अध्यक्ष चुना गया। इसमें पवेंद्र सिंह अध्यक्ष, सूर्य प्रताप सिंह उपाध्यक्ष प्रथम, खजान सिंह उपाध्यक्ष द्वितीय, राजकुमार सिंह शाखा मंत्री, हिमांशु कुमार संगठन मंत्री, लवली कुमार व अतुल कुमार को संयुक्त मंत्री चुना गया। जबकि पदम सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पवन कुमार, जितेंद्र कुमार, हिमांशु तिवारी, शीतल कुमार, शैलेंद्र तिवारी, आमोद कुमार, आशीष कुमार, अमित कुमार, लोकेंद्र सिंह, निर्भय सिंह को सदस्य चुना गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों ने सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। -संस

    ------

    comedy show banner
    comedy show banner