Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिजनौर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 34 लाख लोग करेंगे मतदान, 656 केंद्रों पर तैनात रहेंगे 20 हजार पुलिसकर्मी

    Updated: Fri, 19 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    बढ़ापुर विधानसभा को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से संबद्ध किया गया है। इन सीटों पर गुरुवार की सुबह सात से शाम छह बजे मतदान होगा। मतदान संंपन्न कराने के लिए बुधवार को नजीबाबाद नगीना बढ़ापुर के लिए पोलिंग पार्टियां वर्धमान कालेज परिसर से रवाना की गईं। धामपुर विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टी डीडीपीएस कालेज परिसर से रवाना की गई। नहटौर और नूरपुर विधानसभा के लिए

    Hero Image
    बिजनौर जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों के 34 लाख लोग करेंगे मतदान

    जागरण सवाददाता, बिजनौर। देश में नई सरकार का गठन होना है। उसके लिए लोकसभा के चुनाव की प्रक्रिया जारी है। पहले चरण के चुनाव के लिए आज शुक्रवार को मतदान होगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में बिजनौर जनपद की आठ विधानसभा क्षेत्रों के 34 लाख से अधिक मतदाता अपने वोट की आहुति देंगे। निष्पक्ष और सुरक्षित मतदन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने गुरुवार को जिला मुख्यालय के चार स्थानों से पोलिंग पार्टियों और पुलिस बल को रवाना किनया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुल 3014 बूथों के लिए 12,080 मतदान कार्मिकों और 20 हजार पुलिस और सुरक्षा बल को रवाना किया गया। दिन भर यह जद्दोजहद चली। जिसके बाद देर शाम तक सभी पोलिंग बूथों पर पार्टियां पहुंच गई और उन्होंने बूथ का निर्माण भी कर लिया।

    जनपद में 1291 माडल बूथ हैं और बड़ी संख्या में पिंक बूथ बनाए गए हैं। इन्हें आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद ईवीएम को बिजनौर के सेंट्रल वेयर हाउस में जमा कराया जाएगा।

    इन सीटों पर होना है मतदान

    बिजनौर जनपद की आठ विधानसभा क्षेत्रों को बिजनौर, नगीना और मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्रों से जोड़ा गया है। बिजनौर संसदीय सीट से बिजनौर, चांदपुर, मीरापुर, पुरकाजी, और हस्तिनापुर विधानसभा जुड़ी हैं। जबकि नगीना संसदीय सीट से नजीबाबाद, नगीना, नहटौर, धामपुर, नूरपुर विधानसभा को जोड़ा गया है।

    बढ़ापुर विधानसभा को मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र से संबद्ध किया गया है। इन सीटों पर गुरुवार की सुबह सात से शाम छह बजे मतदान होगा। मतदान संंपन्न कराने के लिए बुधवार को नजीबाबाद, नगीना बढ़ापुर के लिए पोलिंग पार्टियां वर्धमान कालेज परिसर से रवाना की गईं। धामपुर विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टी डीडीपीएस कालेज परिसर से रवाना की गई। नहटौर और नूरपुर विधानसभा के लिए

    पोलिंग पार्टियां राजकीय पालीटेकनिक कालेज परिसर से भेजी गईं। बिजनौर एवं चान्दपुर विधानसभा के लिए पोलिंग पार्टियां आइटीआई बिजनौर से रवाना की गई। इन चारों स्थानों पर पोलिंग पार्टियों में शामिल मतदान कार्मिक मतदान सामग्री का मिलान और ईवीएम चेक करते दिखाई दिए। वहीं कुछ महिला कर्मचारी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ मतदान सामग्री लेकर निर्धारित वाहनों को ढूंढती दिखाई दी।

    3014 बूथ, 12080 कार्मिक, 20 हजार पुलिस बल

    पारदर्शी, निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने रात दिन एक कर रखा है। जनपद में कुल 3014 बूथ हैं। जिनके लिए चार लोगों की पोलिंग पार्टियां तैयार की गई हैं। कुल 12080 कर्मचारियों को मतदान के लिए बूथों पर भेजा गया है। मतदान कर्मियों और मतादाताओं को सुरक्षित माहौल में मतदान के लिए 20 हजार से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की गई है। 1291 माडल बूथ बनाए गए हैं। 656 मतदान केंद्रों को वेबकास्टिंग से जोड़ा गया है।

    दिनभर लगा रहा जाम

    वर्धमान कालेज, डीडीपीएस, राजकीय पाली टेकनिक और आईटीआई बिजनौर से रवाना की गई। पोलिंग पार्टियां को लेकर निकले वाहनों की आवाजाही की वजह से कई बार बिजनौर-नगीना,बिजनौर-किरतपुर आैर बिजनौर-बैराज मार्ग पर जाम की स्थिति बनी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने जाम नहीं लगने दिया।

    बिजनौर सीट पर दस और नगीना में छह प्रत्याशी

    बिजनौर लोकसभा सीट पर रालोद भाजपा गठबंधन, सपा और बसपा समेत कुल दस प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि नगीना सीट पर भाजपा, सपा, बसपा और आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर के साथ कुल छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

    नगीना संसदीय सीट प्रत्याशी का नाम -- -- दल -- -- चुनाव चिह्न

    ओम कुमार -- -- -- भाजपा -- -- -कमल

    मनोज कुमार -- -- -- सपा -- -- -- साइकिल

    सुरेंद्रपााल सिंह -- -बसपा -- -- -- -हाथी

    चंद्रशेखर -- -- -आसपा -- -- -- -- केतली

    जोगेंद्र -- -- -- -- -निर्दलीय -- -- -- -ब्लैक बोर्ड

    संजीव कुमार -- -- निर्दलीय -- -- -- -अलमारी

    बिजनौर संसदीय सीट

    प्रत्याशी का नाम -- -- दल -- -- चुनाव चिह्न

    दीपक -- -- -- -- -- -- सपा -- -- -साइकिल

    विजेंद्र सिंह -- -- -- -बसपा -- -- -हाथी

    अब्दुल बारी -- -- -जय समता पार्टी -- -- गैस सिलेंडर

    चंदन चौहान -- -- -रालोद -- -- -- -- -- हैंडपंप

    फरमान -- -- -- -मजलूम समता पार्टी -- -बेट

    राजपाल -- -- -- पीपी आफ इंडिया डेमाेक्रेटिक -- फलाें की टोकरी

    चंदन सिंह -- -निर्दलीय -- -- -- -- -- -- -कैमरा

    जहीर -- -- -- -- निर्दलीय -- -- -- -- -- -सिलाई मशीन

    दीपक कुमार -- -निर्दलीय -- -- -- -- -- -- गन्ना किसान

    माेहम्मद शाहिद -- -निर्दलीय -- -- -- -- -लेपटाप

    चुनावी आंकड़ें

    बिजनाैर संसदीय सीट

    कुल मतदाता-17,38,307

    पुरुष मतदाता-9,19,286

    महिला मतदाता-809974

    -- -- -- -- -- -- -- -- -- -

    नगीना संसदीय सीट

    कुल मतदाता-16,44,909

    पुरुष तदाता-8,72,364

    महिला मतदाता-7,72,485

    -- -- -- -- -- -- -- -- -- --

    पिछले तीन चुनाव में मतदान की चाल

    विस का नाम 2017 -- -2019 -- -2022

    नजीबाबाद -- -- -65.38 -- 63.01 -- -66.92

    नगीना -- -- -- -63.62 -- -62.11 -- -64.28

    बढ़ापुर -- -- -- -65.64 -- -64.22 -- -66.91

    धामपुर -- -- -- 68.07 -- -64.80 -- -67.53

    नहटौर -- -- -- -65.55 -- -63.93 -- -65.53

    बिजनाैर -- -- -- 67.43 -- -63.95 -- -64.20

    चांदपुर -- -- -- 69.78 -- -63.55 -- -68.72

    नूरपुर -- -- -- -- 66.82 -- -63.70 -- -65.75

    -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --

    नोट : मतदान का आंकड़ा प्रतिशत में है।

    -- -- -- -- -- -- -- -- -- -

    विधानसभा वार मतदान केंद्र और मतदान स्थलों की संख्या

    विधानसभा, मतदान केंद्र, मतदान स्थल

    नजीबाबाद, 196, 364

    नगीना, 213, 392

    बढ़ापुर 241, 405

    धामपुर, 150, 322

    नहटौर, 218, 348

    बिजनौर, 217, 355

    चांदपुर, 205, 366

    नूरपुर, 214, 362

    योग, 1654, 3014

    comedy show banner
    comedy show banner