UP Crime: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी मौके से भागा, मगर पुलिस ने धर दबोचा
बिजनौर के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के साथ गांव के युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना के समय किशोरी के माता-पिता अस्पताल में थे। शोर मचाने पर स्वजन जाग गए लेकिन आरोपी भाग निकला। आरोपी का मोबाइल और चप्पल मौके पर मिले। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। क्षेत्र एक गांव निवासी किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने घर में घुसकर दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है और सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी बीमार है। वह उसे उपचार के लिए नजीबाबाद लेकर गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए चिकित्सकों ने पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया और वह भी देखभाल के लिए वहीं रुक गया।
घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री अपने दादा-दादी के साथ सोई हुई थी। रात के समय गांव का युवक घर में घुस आया और जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर स्वजन जाग गए। आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया गया।
छीना झपटी में आरोपित का मोबाइल और चप्पल वहीं रह गई। आरोपित धक्का देकर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपित को बस स्टैंड से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।