Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नसीम अहमद होंगे बिजनौर के नये सीजेएम

    By Edited By:
    Updated: Tue, 09 Apr 2013 10:37 PM (IST)

    बिजनौर : उच्च न्यायालय इलाहाबाद के रजिस्ट्रार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के तहत बिजनौर में कार्यरत सीजेएम सुधीर कुमार को लघुवाद न्यायाधीश बनाया गया है। आगरा से स्थानान्तरित होकर आ रहे नसीम अहमद बिजनौर के नये मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी होंगे।

    पंचम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नम्बर-पांच/ गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश वंशराज को स्पेशल जज, अलीगढ़ से स्थानान्तरित होकर बिजनौर आ रहीं मुनव्वरजहां को अपर सीजेएम कोर्ट नम्बर-एक, इलाहाबाद से निकुंज मित्तल अपर सिविल जज (सीडि)/ अपर सीजेएम, श्रावस्ती से आ रहे महेशानन्द झा अपर सिविल जज (सीडि)/ अपर सीजेएम,

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    औरया से आ रहे सुमित प्रेमी अपर सिविल जज (जूडि)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट नजीबाबाद, उन्नाव से आ रहे रमेश कुशवाहा अपर सिविल जज (जूडि) नगीना, लवी यादव सिविल जज (जूडि) नगीना, उन्नाव से आ रहीं पूनम कर्णवाल अपर सिविल जज (जूडि)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट नगीना, मुजफ्फरनगर से आ रहीं अलका चौधरी सिविल जज (जूडि)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट चांदपुर, बुलंदशहर से बिजनौर आ रहे दिनेश कुमार- द्वितीय अपर सिविल जज (जूडि) बिजनौर बनाये गये हैं। इसके अलावा झांसी से आ रहे अपर जिला जज विवेक संगल बिजनौर में इसी पद पर आ रहे हैं, जबकि बिजनौर से स्थानान्तरित होकर लखनऊ हो रहीं अपर सीजेएम रीता सिंह अब लखनऊ में स्पेशल कोर्ट अयोध्या प्रकरण की न्यायाधीश होंगी।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर