कार्यकर्ता होते हैं पार्टी की असली ताकत
जासं भदोही कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। किसी भी दल की सफलता में कार्यकता

जासं, भदोही : कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। किसी भी दल की सफलता में कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में कार्यकर्ताओं का सम्मान करना गौरव का विषय है। निजामपुर स्थित एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष अब्दुल रब अंसारी ने यह बातें कहीं। कहा कि इससे पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का न सिर्फ उत्साहवर्धन होता है बल्कि मनोबल भी मजबूत होता है। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष विकास यादव, उपाध्यक्ष मो. हसनैन अंसारी, महासचिव हृदयनारायण प्रतजापति, वरिष्ठ नेता रामजस यादव, पन्नालाल यादव सहित उपस्थित दो दर्जन से अधिक नेताओं को अंगवस्त्रम व सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के जीवन पर आधारित पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष विकास यादव ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि वरिष्ठ साथियों में ऊर्जा व युवा कार्यकर्ताओं में जोश से का संचार होना 2022 विधान सभा चुनाव के लिए फायदेमंद साबित होगा।
संचालन विनोद यादव ने किया। इस मौके पर पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष सरिता बिद, कामिल अंसारी, दीप नारायण भारती, शाह आलम अंसारी आदि थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।