Bhadohi Lok sabha Chunav Result 2024: भाजपा ने लगाई जीत की हैट ट्रिक, सपा का 20 साल बाद भी नहीं टूटा वनवास
Bhadohi lok sabha election Result तीसरी बार भाजपा ने फिर से प्रत्याशी बदलकर डा. विनोद बिंद पर दांव लगाया। उधर सपा समर्थित आइएनडीआइए की तृणमूल कांग्रेस ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत की हैट ट्रिक लगा दी है। 2019 के चुनाव की अपेक्षा प्रत्याशी ने इस बार ज्यादा वोटों से चुनाव जीतकर विपक्ष के इरादों पर पलीता लगा दिया।
उधर, सपा 20 साल से सीट जीतने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन उसका बीस साल का बनवास खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। जीत पर भाजपाई गदगद हैं, वहीं आइएनडीआइए में मायूसी छा गई। 2008 में हुए परिसीमन के बाद भदोही लोकसभा सीट अस्तित्व में आई।
पहला और दूसरा चुनाव बसपा ने जीता। 2014 में यहां भाजपा से वीरेंद्र सिंह मस्त ने लगभग दो लाख वोटों के अंदर से चुनाव जीता और बसपा प्रत्याशी गोरखनाथ पांडेय को हराया था। इसके बाद बीजेपी ने प्रत्याशी बदलकर रमेशचंद्र बिंद को मैदान में उतारा और वह 43 हजार वोटों से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी रंगनाथ मिश्र को हराकर चुनाव जीते थे।
तीसरी बार भाजपा ने फिर से प्रत्याशी बदलकर डा. विनोद बिंद पर दांव लगाया। उधर सपा समर्थित आइएनडीआइए की तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया, लेकिन भाजपा ने यहां शुरू में बढ़त बनाई तो अंत तक भाजपा बढ़त पर रही और जीत की हैट ट्रिक लगा दी।
डॉ विनोद बिंद ने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा और शानदार जीत दर्ज की। वह मीरजापुर की मझवां विधानसभा क्षेत्र से निषाद पार्टी से पहली बार विधानसभा क्षेत्र का चुनाव लड़े और विधायक बने।
हालांकि उन्होंने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली और पहली बार सांसद भी बन गए। उधर, तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले ललितेश पति लोकसभा सीट पर चुनाव लड़े। दो बार वह मीरजापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके थे, तीसरी बार भी उन्हें सफलता नहीं मिली।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।