विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 21 नवंबर तक कर सकते हैं आपत्ति, 27 को जारी होगी फाइनल लिस्ट

Published: Mon, 16 Nov 2026 06:01 PM (IST)

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए 90 परीक्षा केंद्रों की अनुमोदित सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी ...और पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 21 नवंबर तक कर सकते हैं आपत्ति। (फोटो- जागरण आर्काइव)

यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 21 नवंबर तक कर सकते हैं आपत्ति। (फोटो- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. 90 परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड।

  2. आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर।

  3. 27 नवंबर को जारी होगी केंद्रों की अंतिम सूची।

जागरण संवाददाता, ज्ञानपुर (भदोही)। माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। सोमवार को जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति से अनुमोदित 90 केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। हालांकि 21 नवंबर तक स्कूलों से आपत्ति मांगी गई है। इन आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 नवंबर को केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

पांच फरवरी 2027 से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होनी है। परिषद ने अक्टूबर में 81 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की थी। इसमें 28 अक्तूबर तक 112 आपत्तियां आईं।

वेबसाइट पर अपलोड हुई  90 केंद्रो की लिस्ट

आपत्तियों का निस्तारण के बाद प्रस्तावित सूची से सात केंद्र कटे लेकिन 16 केंद्र बढ़ाए गए गए और जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के अनुमोदन के बाद 90 केंद्रो की सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड की गई। इससे पहले विद्यालयों में उपलब्ध कक्ष, विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता, सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी जुटाई गई। इसके आधार पर तहसील स्तरीय समितियों ने विद्यालयों का चयन किया।

इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से प्रस्तावित केंद्रों और परीक्षार्थियों के आवंटन की सूची जिला स्तरीय केंद्र निर्धारण समिति के परीक्षण और अनुमोदन के लिए भेजी गई। जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति ने विद्यालयों से मिली आपत्तियों और केंद्र निर्धारण के मानकों की समीक्षा के बाद अपनी संस्तुति बोर्ड को भेजी।

अब अनुमोदित सूची को परिषद की वेबसाइट पर सोमवार को अपलोड किया गया। जिले में हाईस्कूल और इंटर के 196 राजकीय, एडेड और वित्तविहीन विद्यालय संचालित हैं।

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 52 हजार 843 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बीते साल बोर्ड परीक्षा में 54 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि परिषद ने 90 केंद्रों का अनुमोदन किया है। इसमें जिसे आपत्ति है वह 21 नवंबर तक अपनी बात कह सकता है।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के परीक्षा केंद्र निर्धारण में सौदेबाजी-घूसखोरी, कौन ले रहा 5-5 लाख रुपये? जांच की उठी मांग

यह भी पढ़ें- UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर जारी, घर बैठे 5 स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड; समझें अंकों का पूरा गणित

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।