UP Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के मॉडल पेपर जारी, घर बैठे 5 स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड; समझें अंकों का पूरा गणित
यूपी बोर्ड ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट ...और पढ़ें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद
HighLights
समयबद्ध अभ्यास से बढ़ेगा आत्मविश्वास, प्रश्नों का स्तर और अंक विभाजन समझने का मिलेगा मौका
संवाद सहयोगी, रामपुर। बोर्ड परीक्षा की तैयारी में जुटे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के लिए यूपी बोर्ड ने तैयारी का रास्ता आसान कर दिया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा के लिए सभी विषयों के मॉडल प्रश्नपत्र अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अब विद्यार्थी घर बैठे अपनी कक्षा और विषय के अनुसार मॉडल पेपर डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी को धार दे सकते हैं।
माॅडल प्रश्नपत्र विद्यार्थियों को केवल प्रश्नों का अभ्यास ही नहीं कराएंगे, बल्कि बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र का पूरा खाका समझने में भी मददगार होंगे। किस तरह के सवाल पूछे जा सकते हैं, प्रश्न के कितने अंक होंगे और पेपर का स्तर कैसा रहेगा, इसकी जानकारी पेपर से मिलेगी।
विद्यार्थी निर्धारित समय में प्रश्नपत्र हल करके अपनी तैयारी की असली स्थिति भी परख सकेंगे। खास बात यह है कि माॅडल पेपर हल करने के दौरान विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों का पता चल सकेगा।
जिन विषयों और अध्यायों में सवाल हल करने में अधिक समय लग रहा है या कठिनाई आ रही है, उन पर परीक्षा से पहले विशेष ध्यान दिया जा सकेगा। इससे समय प्रबंधन बेहतर होगा और परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र हल करने में आसानी रहेगी।
माडल प्रश्नपत्रों में प्रश्नों की प्रकृति, अंक विभाजन और प्रश्नों के स्तर को समझने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थी इन्हें केवल देखकर न छोड़ें, बल्कि परीक्षा की तरह निर्धारित समय में हल करें।
इससे उत्तर लिखने की गति बढ़ेगी और परीक्षा से पहले आत्ममूल्यांकन भी हो सकेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंजलि अग्रवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को माडल प्रश्नपत्रों का नियमित अभ्यास करना चाहिए।
इससे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र के स्वरूप और अंक विभाजन को समझने में मदद मिलेगी। विद्यार्थी मॉडल पेपर को परीक्षा की तरह निर्धारित समय में हल करें। इसके साथ ही पाठ्यक्रम का नियमित अध्ययन भी जारी रखें। कमजोर विषयों पर विशेष ध्यान देकर बेहतर तैयारी की जा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।