Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bhadohi News: मड़हे में लगी आग में जलकर भैंस की मौत; महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 04:22 PM (IST)

    भदोही के सर्रोई पासी बस्ती में एक दुखद घटना घटी। एक मड़हे में आग लगने से उसमें बंधी भैंस की जलकर मौत हो गई और उसे बचाने की कोशिश में महिला संगीता देवी भी झुलस गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस घटना से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।

    Hero Image
    मड़हे में लगी आग, झुलसने से भैंस की मौत, महिला झुलसी

    जागरण संवाददाता, भदोही। भदोही कोतवाली के सर्रोई पासी बस्ती स्थित एक मड़हे में सोमवार को दोपहर आग लगने से उसमें बंधी भैंस की झुलसने से मौत हो गई जबकि उसे बचाने में एक महिला भी झुलस उठी। 

    झुलसी महिला को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अगलगी की घटना में हजारों रुपये मूल्य का सामान भी जलकर राख हो गया। घटना कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय और क्षेत्रीय लेखपाल सिद्धनाथ सिंह ने मौका मुआयना किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सर्रोई पासी बस्ती में स्व. रामबलि सरोज की पत्नी संगीता देवी अपने दो बच्चों के साथ एक मकान में रहती है। घर के सामने स्थित मड़हे में भैंस व अन्य पशु बांधे जाते हैं। सोमवार को दोपहर में जब परिवार के लोग सो रहे थे। इसी बीच मड़हे में आग लग गई। 

    सन्नाटा होने के कारण कोई देख नहीं पाया कि आग कब और कैसे लग गई। मड़हे में आग से घिरी भैंस की आवाज सुनकर लोगों को पता चला। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। मड़हा धू-धू कर जलने लगा था। 

    गांव वाले जहां आग बुझाने में जुट गए। वहीं संगीता देवी भैंस को बचाने का प्रयास करने लगी। हालांकि, लाख प्रयास के बाद भी वह भैंस को बचा नहीं पाई और स्वयं झुलस गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने संगीता देवी को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है।